लाइव न्यूज़ :

US Election Results 2020: व्लादिमीर पुतिन, चीन और मेक्सिको ने बाइडन को नहीं दी बधाई, जानिए क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 9, 2020 20:01 IST

चीन ने तीन नवंबर को हुए अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन और कमला हैरिस की जीत पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, यद्यपि यहां सरकारी मीडिया उनके निर्वाचन पर टिप्पणियां कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि बाइडन ने घोषणा की है कि वह चुनाव के विजेता हैं।’’विश्व के कई देश दो भाग में बंट गए हैं। कहा कि अमेरिकी चुनाव का परिणाम देश के कानूनों एवं प्रक्रियाओं से निर्धारित होना चाहिए। ‘‘हमारा मानना यह है कि अमेरिकी कानून व प्रक्रियाओं के तहत चुनाव के नतीजों का निर्धारण होगा।’’

बीजिंगः रूस, चीन और मेक्सिको ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता के रूप में जो बाइडन को बधाई देने से इनकार कर दिया। कहा कि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की हुई है। इस मुद्दे पर विश्व के कई देश दो भाग में बंट गए हैं। कहा कि अमेरिकी चुनाव का परिणाम देश के कानूनों एवं प्रक्रियाओं से निर्धारित होना चाहिए।

चीन ने तीन नवंबर को हुए अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन और कमला हैरिस की जीत पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, यद्यपि यहां सरकारी मीडिया उनके निर्वाचन पर टिप्पणियां कर रही है। यह रेखांकित किए जाने पर कि चीन उन कुछ देशों में शामिल है जिन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर बयान नहीं दिया है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि बाइडन ने घोषणा की है कि वह चुनाव के विजेता हैं।’’

कानून व प्रक्रियाओं के तहत चुनाव के नतीजों का निर्धारण होगा

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना यह है कि अमेरिकी कानून व प्रक्रियाओं के तहत चुनाव के नतीजों का निर्धारण होगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या चीन बयान देगा या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपना रुख स्पष्ट करने तक इंतजार करेगा, वांग ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय परंपरा का पालन करेंगे।’’ रूस और मेक्सिको सहित चीन उन चुनिंदा प्रमुख राष्ट्रों में से एक है जिन्होंने राष्ट्रपति-निर्वाचित को बधाई नहीं दी है।

रिपब्लिकन ट्रंप ने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी बाइडन से हार मानने से इनकार कर दिया है। व्यापार, प्रौद्योगिकी और एशिया व दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रभाव को लेकर प्रतिस्पर्धा की वजह से बढ़ते गतिरोध के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन के रिश्ते तल्ख रहे थे। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि बाइडन तल्ख रिश्तों को कम तनाव वाली श्रेणी में लाने के लिए काम कर सकते हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बाइडन को चुनाव में जीत की बधाई नहीं दी है

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बाइडन को चुनाव में जीत की बधाई नहीं दी है। दिलचस्प ये है कि रूस की विपक्षी पार्टी ने बाइडेन को जीत की बधाई दे दी है. पुतिन पर साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने और ट्रंप की जीत में मदद करने का आरोप लगा था, जाहिर है कि बाइडेन रूस के खिलाफ ज्यादा आक्रामक और सख्त रवैया अपना सकते हैं, पिछले महीने ही बाइडन ने रूस को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था।

ट्रंप ने रविवार को एक ट्वीट में हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। ट्रंप ने ट्वीट किया था, कब से मीडिया तय करने लगी कि अगला राष्ट्रपति कौन होगा? ट्रंप की तरह मेक्सिको के राष्ट्रपति भी उनकी हार को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। मेक्सिको के राष्ट्रपति मैनुएल लोपेज ऑब्रेडर ने ट्रंप का साथ देते हुए कहा है कि जब तक कानूनी लड़ाई खत्म नहीं हो जाती है, तब तक वे बाइडेन को जीत की बधाई नहीं देंगे. लोपेज ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे प्रति उनका रवैया बहुत ही सम्मानजनक रहा है।

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनडोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटनरूसचीनशी जिनपिंगव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा