लाइव न्यूज़ :

US Election 2020: तीन नवंबर को मतदान, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन में 29 सितम्बर को पहली आधिकारिक बहस

By भाषा | Updated: September 28, 2020 15:00 IST

‘फॉक्स न्यूज’ के मशहूर एंकर क्रिस वालास पहली बहस का संचालन करेंगे। ‘सी-स्पैन नेटवर्क्स’ के स्टीव स्कली 15 अक्टूबर को मियामी (फ्लोरिडा) में होने वाली दूसरी बहस और ‘एनबीसी न्यूज’ की क्रिस्टन वेलकर 20 अक्टूबर को नैशविले (टेनेसी) में तीसरी बहस का संचालन करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले ट्रम्प और बाइडेन के बीच तीन बार इस तरह की बहस होगी। सभी चार बहस ‘कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स’ (सीबीडी) द्वारा आयोजित की जा रही हैं। ये बहस 90 मिनट की होंगी।सीपीडी ने राष्ट्रपति पद के लिए सितम्बर की शुरुआत में बहस का आयोजन कराने के ट्रम्प अभियान दल के अनुरोध को ठुकरा दिया था।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बीच राष्ट्रपति पद के लिए पहली आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) 29 सितम्बर को होगी।

अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले ट्रम्प और बाइडेन के बीच तीन बार इस तरह की बहस होगी। ‘फॉक्स न्यूज’ के मशहूर एंकर क्रिस वालास पहली बहस का संचालन करेंगे। ‘सी-स्पैन नेटवर्क्स’ के स्टीव स्कली 15 अक्टूबर को मियामी (फ्लोरिडा) में होने वाली दूसरी बहस और ‘एनबीसी न्यूज’ की क्रिस्टन वेलकर 20 अक्टूबर को नैशविले (टेनेसी) में तीसरी बहस का संचालन करेंगी।

उप राष्ट्रपति माइक पेंस (61) और उप राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस (55) के बीच सात अक्टूबर को उटा के ‘सॉल्ट लेक’ में उप राष्ट्रपति पद के लिए की बहस होगी। ‘यूएसए टूडे’ की पत्रकार सुसन पेज इसका संचालन करेंगी। सभी चार बहस ‘कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स’ (सीबीडी) द्वारा आयोजित की जा रही हैं। ये बहस 90 मिनट की होंगी।

अगस्त में, सीपीडी ने राष्ट्रपति पद के लिए सितम्बर की शुरुआत में बहस का आयोजन कराने के ट्रम्प अभियान दल के अनुरोध को ठुकरा दिया था। वहीं ट्रम्प ने रविवार को पत्रकारों से कहा था कि न्यूजर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी गिलियानी उन्हें बहस के लिए तैयारी करने में मदद कर रहे हैं।

इससे पहले दिन में ट्रम्प ने ट्वीट कर बहस से पहले बाइडेन के ‘ड्रग टेस्ट’ कराने की मांग की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘ मैं बहस से पहले या बाद में जो बाइडेन के ‘ड्रग टेस्ट’ कराने की मांग करता हूं। मैं भी यकीनन यह कराने को तैयार हूं। बहस में उनका प्रदर्शन हमेशा असमान रहा है। केवल ड्रग ही इन विसंगतियों का कारण हो सकते हैं।’’

संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने एक बार फिर बाइडेन के बहस से पहले ‘ड्रग टेस्ट’ कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि वह भी इसे कराएंगे। ट्रम्प ने कहा, ‘‘ मैं ‘ड्रग टेस्ट’ कराने को तैयार हूं। मुझे लगता है कि उन्हें भी कराना चाहिए... वह काफी असंगत रहे हैं... आपको पता है मैं किस बारे में बात कर रहा हूं।

अगर आपने वे कुछ बहस देखीं होगी तो, मैं कहूंगा कि ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिससे यह जारी रखा जा सके। वह इसे जारी नहीं रख सकते।’’ बाइडेन ने अभी तक ट्रम्प की इन टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है। इस बीच, कांग्रेस के 70 से अधिक सदस्यों ने सीपीडी को पत्र लिख जलवायु परिवर्तन को बहस का विषय बनाने की अपील की है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए पहली बार 26 सितम्बर 1960 को बहस हुई थी। भाषा निहारिका शाहिद शाहिद

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनकमला हैरिसवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल