लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी ड्रोन ने काबुल हवाई अड्डे की ओर जा रहे ‘विस्फोटक लदे वाहन’ को निशाना बनाया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:43 IST

Open in App

अमेरिकी सेना ने रविवार को पुष्टि की कि उसने काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ जा रहे ‘‘विस्फोटक लदे एक वाहन’’ को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सेना लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान में जुटी हुई है। यूएस सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने बताया, ‘‘अमेरिकी सैन्य बलों ने काबुल में आत्मरक्षा में एक वाहन पर आज मानव रहित यान (ड्रोन) से हमला किया, जिससे हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए आईएसआईएस-के का आसन्न खतरा टल गया।’’ अर्बन ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि हम लक्ष्य पर निशाना साधने में सफल रहे। वाहन में काफी विस्फोटक सामग्री होने का संकेत मिला था।’’ अमेरिका नागरिकों के हताहत होने की संभावनाओं का आकलन कर रहा है, हालांकि फिलहाल इसके कोई संकेत नहीं है। अर्बन ने एक बयान में कहा, ‘‘भविष्य में संभावित खतरों के प्रति हम सतर्क हैं।’’ इससे पहले, तालिबान के एक प्रवक्ता ने अफगानिस्तान में पत्रकारों को एक संदेश में कहा कि अमेरिकी हमले ने एक आत्मघाती हमलावर को निशाना बनाया, क्योंकि वह विस्फोटकों से लदा वाहन चला रहा था। काबुल हवाई अड्डे पर धमाकों में 169 अफगानों और 13 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका ने रविवार को ड्रोन से दूसरी बार हमला किया। अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा था कि उसने ड्रोन के जरिए किए गए हमले में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आईएसआईएस-के के दो आतंकियों को मार गिराया था। काबुल हवाई अड्डे पर हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस-के ने ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल