लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति के अधिकारी ने किया दावा

By विशाल कुमार | Updated: December 2, 2021 10:06 IST

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तत्कालीन चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने अपनी नई किताब में लिखा है कि 29 सितंबर, 2020 को बाइडन के साथ चुनावी बहस से ठीक तीन दिन पहले ट्रम्प कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबाइडन के साथ चुनावी बहस से ठीक तीन दिन पहले ट्रम्प कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।यह दावा ट्रम्प के तत्कालीन चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने अपनी नई किताब में की है.ट्रम्प ने इन दावों का खंडन किया है.

न्यूयॉर्क: पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली पहली बहस में अपने प्रतिद्वंदी और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ शामिल होने से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. यह दावा ट्रम्प के तत्कालीन चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने अपनी नई किताब में की है.

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, मीडोज ने अपनी किताब में लिखा है कि 29 सितंबर, 2020 को बाइडन के साथ चुनावी बहस से ठीक तीन दिन पहले ट्रम्प कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

किताब में कहा गया है कि शुरुआती लक्षण बहुत हल्के थे और उन्हें सर्दी माना गया था. हालांकि, राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली बहस से पहले बहुत ही तेजी से पॉजिटिव रिपोर्ट, निगेटिव में बदल गई थी.

2 अक्टूबर को ट्रम्प ने ट्विटर पर घोषणा की कि उन्हें और उनकी पत्नी मेलानिया ने कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किए गए निगेटिव टेस्ट के बावजूद ट्रम्प संक्रमण के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और एक दिन बाद उन्हें वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल अस्पताल के राष्ट्रपति सुविधा में ले जाया गया। वहां उनका तीन रात तक इलाज चला।

मीडोज के अनुसार, जब ट्रम्प 26 सितंबर को पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के लिए व्हाइट हाउस से निकल रहे थे तभी उनका पॉजिटिव परिणाम आया था। इसके तुरंत बाद एक निगेटिव परिणाम आया।

मीडोज कहते हैं कि ट्रंप ने इस अपना अभियान जारी रखने की पूर्ण मंजूरी के रूप में लिया जिसमें उस रात उनका चुनाव प्रचार और तीन दिन बाद बाइडेन के साथ डिबेट शामिल था।

इस खुलासे से डिबेट में शामिल होने वाले लोगों पर संभावित खतरा पैदा होने के सवाल उठने लगे हैं। इसके साथ ही दावा सही होने पर ट्रंप प्रशासन के कोविड-19 को गंभीरता से नहीं लेने का भी आरोप लगता है।

किताब के मुताबिक ट्रंप के अभियान ने भी डिबेट के आयोजकों को पॉजिटिव टेस्ट की जानकारी नहीं दी। दूसरे निगेटिव टेस्ट के बाद ट्रम्प को कार्यक्रम जारी रखने की अनुमति देने पर मीडोज ने किताब में लिखा है कि मैं जनता को चौंकाना नहीं चाहता था।

इस बीच ट्रम्प ने इन दावों का खंडन किया है. बुधवार को जारी एक बयान में ट्रम्प ने कहा कि पहली बहस से पहले या उसके दौरान मेरे कोविड पॉजिटिव होने की कहानी फेक न्यूज है। वास्तव में, एक टेस्ट से पता चला था कि बहस से पहले मुझे कोविड नहीं था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपUSजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल