लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: अकाउंट दोबारा शुरू करने के लिए ट्रंप ने जज से ट्विटर पर दबाव बनाने की मांग की

By विशाल कुमार | Updated: October 2, 2021 14:07 IST

ट्विटर के खिलाफ प्रारंभिक निषेधाज्ञा के लिए ट्रंप का अनुरोध मियामी में शुक्रवार देर रात दायर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि सोशल मीडिया कंपनी ने कांग्रेस में उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के दबाव में जनवरी में उनका अकाउंट बंद कर दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की कांग्रेस द्वारा पुष्टि होने से रोकने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ द्वारा कैपिटल पर घातक हमला करने के दो दिन बाद कंपनी ने 8 जनवरी को उनका अकाउंट स्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया था.ट्विटर के खिलाफ प्रारंभिक निषेधाज्ञा के लिए ट्रंप का अनुरोध मियामी में शुक्रवार देर रात दायर किया गया.ट्विटर ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. ट्रम्प के प्रतिनिधियों ने भी फिलहाल कुछ नहीं कहा.

वाशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के संघीय जज से कहा है कि वह उनके अकाउंट को दोबारा शुरू करने के लिए ट्विटर पर दबाव बनाएं.

जुलाई में ट्रंप ने ट्विटर, फेसबुक और गूगल के साथ उनके मुख्य अधिकारियों पर यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था कि उन्होंने गैरकानूनी रूप से रुढ़ीवादी नजरिए को चुप करा दिया.

ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर के खिलाफ प्रारंभिक निषेधाज्ञा के लिए ट्रंप का अनुरोध मियामी में शुक्रवार देर रात दायर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि सोशल मीडिया कंपनी ने कांग्रेस में उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के दबाव में जनवरी में उनका अकाउंट बंद कर दिया था.

ट्विटर ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. ट्रम्प के प्रतिनिधियों ने भी फिलहाल कुछ नहीं कहा.

ट्रंप के ट्विटर पर 88 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे. राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की कांग्रेस द्वारा पुष्टि होने से रोकने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ द्वारा कैपिटल पर घातक हमला करने के दो दिन बाद कंपनी ने 8 जनवरी को उनका अकाउंट स्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया था.

ट्रंप ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल गलत और बार-बार यह दावा करने के लिए किया कि चुनाव में धांधली हुई है.

ट्रंप के वकीलों ने अपने मुकदमे में कहा कि ट्विटर इस देश में राजनीतिक विमर्श पर एक हद तक शक्ति और नियंत्रण का प्रयोग करता है. यह ऐतिहासिक रूप से अभूतपूर्व और लोकतांत्रिक बहस को शुरू करने के लिए बेहद खतरनाक है.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपट्विटरअमेरिकाफेसबुकगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल