लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः जी7 सम्मेलन का आयोजन ट्रंप के रिजॉर्ट में होने से रोकने के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे डेमोक्रेट्स

By भाषा | Updated: October 19, 2019 09:50 IST

आलोचकों का कहना है कि ट्रंप का यह विचित्र कदम विदेशी एवं घरेलू आय संबंधी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ये नियम किसी भी अमेरिकी नेता को बाहरी प्रभाव से बचाने के लिए बनाए गए हैं।

Open in App

फ्लोरिडा स्थित अपने गोल्फ रिजॉर्ट में अगले जी7 शिखर सम्मलेन का आयोजन करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया देने वाले डेमोक्रेट्स सांसदों ने उनकी इस योजना को रोकने के लिए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पेश किया। सांसदों ने कहा, “ट्रंप्स हीस्ट अंडरमाइन्स द जी-7 (ठग) एक्ट” उस कदम के लिए सभी संघीय वित्तपोषण को बंद कर देगा जिसके तहत सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को अगले साल जून में ट्रंप के मियामी स्थित नेशनल डोराल गोल्फ क्लब में एकत्र करने की घोषणा की गई है।

इस प्रस्ताव के चलते व्हाइट हाउस को सभी संबंधित दस्तावेजों को भी खंगालना होगा जो यह दिखाते हों कि प्रशासनिक अधिकारी डोराल (गोल्फ क्लब) में सम्मेलन के आयोजन के फैसले तक कैसे पहुंचे। सदन की गृह सुरक्षा संबंधी समिति के प्रमुख बेनी थॉम्पसन ने एक बयान में कहा, “यह आशंका है कि ट्रंप प्रशासन जी7 सम्मेलन के आयोजन का फैसला लेकर राष्ट्रपति की जेब भरने के लिए संविधान को दरकिनार कर देगा।”

डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा में ट्रंप की निंदा के प्रस्ताव के रूप में यह आसानी से पारित हो सकता है लेकिन रिपब्लिकनों के नियंत्रण वाली सीनेट में इसे मतदान के लिए रखे जाने की संभावना बहुत कम है। आलोचकों का कहना है कि ट्रंप का यह विचित्र कदम विदेशी एवं घरेलू आय संबंधी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। ये नियम किसी भी अमेरिकी नेता को बाहरी प्रभाव से बचाने के लिए बनाए गए हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?