लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेट ने महाभियोग प्रस्ताव किया पेश, व्हाइट हाउस ने ‘ढकोसला’ बताया

By भाषा | Updated: October 30, 2019 20:11 IST

ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन और उनके बेटे के खिलाफ यूक्रेनी गैस कंपनी बुरिश्मा में निराधार भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए यूक्रेन पर दबाव डाला।

Open in App
ठळक मुद्देनियम समिति के अध्यक्ष जेम्स पी मैक्गवर्न ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति द्वारा ताकत के दुरुपयोग एवं राष्ट्रीय सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की शुचिता से समझौता करने के पुख्ता सबूत हैं।’’ सदन की चार समितियों की ओर से संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा गया, ‘‘सदन की महाभियोग जांच में विस्तृत सबूत और बयान एकत्र किए हैं और जल्द ही अमेरिकी जनता सार्वजनिक रूप से गवाहों को सुनेगी। सदन की नियम समिति में प्रस्तुत प्रस्ताव इसका रास्ता साफ करेगा।’’

अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में बहुमत वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया के अगले कदम से संबंधी प्रस्ताव को पेश कर दिया है। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन और उनके बेटे के खिलाफ यूक्रेनी गैस कंपनी बुरिश्मा में निराधार भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए यूक्रेन पर दबाव डाला।

पार्टी की ओर से मंगलवार को सार्वजनिक आठ पन्नों के प्रस्ताव में अधिक सार्वजनिक जांच करने और मुख्य भूमिका कांग्रेस की खुफिया मामलों की समिति के प्रमुख एडम स्किफ को देने की बात कही गई है। सदन में इस प्रस्ताव पर गुरुवार को मत विभाजन होने की उम्मीद है। नियम समिति के अध्यक्ष जेम्स पी मैक्गवर्न ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति द्वारा ताकत के दुरुपयोग एवं राष्ट्रीय सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की शुचिता से समझौता करने के पुख्ता सबूत हैं।’’

सदन की चार समितियों की ओर से संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा गया, ‘‘सदन की महाभियोग जांच में विस्तृत सबूत और बयान एकत्र किए हैं और जल्द ही अमेरिकी जनता सार्वजनिक रूप से गवाहों को सुनेगी। सदन की नियम समिति में प्रस्तुत प्रस्ताव इसका रास्ता साफ करेगा।’’ खुफिया मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष एडम स्किफ, न्यायिक समिति के अध्यक्ष जेरोड नेडलर, विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष एलियट एंजेल और प्रबंधन एवं सुधार समिति की अध्यक्षा कार्रोलिन मालोने ने संयुक्त रूप से यह बयान जारी किया।

बयान में कहा गया, ‘‘ हमनें पहले ही ऐसे सबूत एकत्र कर लिए हैं जो साबित करते हैं कि राष्ट्रपति ने अपनी ताकत का दुरुपयोग सरकार के विभिन्न स्तरों पर दूसरे देशों पर दबाव बनाने एवं 2020 के चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए किया।’’ विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के इस कदम पर व्हाइट हाउस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ‘अवैध ढकोसला’ करार दिया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफीन ग्रिशम ने कहा, ‘‘ प्रस्ताव को प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नेंसी पलोसी की ओर से बढ़ाना साबित करता है कि महाभियोग की प्रक्रिया शुरू से ही अवैध ढकोसला है क्योंकि इसे सदन के मत से उचित तरीके से अधिकृत नहीं किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अध्यक्ष स्किफ को अधिकृत कर यह छलावा जारी है जिन्होंने लगातार अमेरिकी जनता से नये सिरे से सुनवाई करने की बात कहकर झूठ बोला है। अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए तय प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया है।’’ ग्रिशम ने दावा किया कि व्हाइट हाउस को प्रक्रिया में हिस्सा लेने से रोका गया।

दो चरण में स्किफ ने एकतरफा सुनवाई की और न्यायिक समिति के लिए पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद, सदन की न्यायिक समिति के अध्यक्ष जेरोल्ड नेडलर ने महाभियोग प्रक्रिया का बचाव करते हुए कहा कि समिति गंभीरता से अपना काम पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के वकील लिखित में अपना पक्ष रख सकते हैं। वहीं प्रतिनिधि सभा के चार शीर्ष रिपब्लिकन सदस्यों ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पेश महाभियोग प्रक्रिया को त्रृटिपूर्ण करार दिया और इसे सोवियत तरीके की विफल महाभियोग प्रक्रिया करार दिया। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!