लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा प्रणाली ने काबुल में रॉकेटों को नष्ट कर दिया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 अगस्त (एपी) अमेरिकी सेना ने कहा है कि सोमवार को सुबह अफगानिस्तान में काबुल हवाई अड्डे पर पांच रॉकेट दागे गए, लेकिन अमेरिकी बलों ने रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल कर उन्हें नष्ट कर दिया।अमेरिकी सेना की मध्य कमान के प्रवक्ता कैप्टन बिल अरबन ने बताया कि हमले में अमेरिका का एक भी शख्स हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों ने हमले के जवाब में एक रक्षा हथियार का इस्तेमाल किया जिसे ‘सी-आरएएम’ (प्रतिरोधी- रॉकेट, गोला बारूद एंड मोर्टार प्रणाली) के नाम से जाना जाता है। अरबन ने कहा कि इस प्रणाली ने रॉकेटों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि काबुल हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र संचालित हो रहा है और सोमवार को भी लोगों को निकालने का अभियान जारी रहा। अन्य विवरण तत्काल पता नहीं चल सके। इस बीच काबुल में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी रोज विल्सन ने कहा कि सोमवार को लोगों को निकालने का अभियान जारी रहा। उन्होंने ट्विटर पर इन खबरों को झूठा बता कर खारिज किया कि अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों या सैनिकों ने अमेरिकी नागरिकों को काबुल हवाई अड्डे में प्रवेश नहीं करने दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."