लाइव न्यूज़ :

डेनियल पर्ल हत्याकांड: पाकिस्तान ने आरोपी की मौत की सजा को सात साल कैद में किया तब्दील, अमेरिका ने की आलोचना

By भाषा | Updated: April 3, 2020 14:36 IST

पाकिस्तान की एक अदालत ने 2002 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या मामले के मुख्य आरोपी एवं ब्रिटिश मूल के अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख की मौत की सजा गुरुवार को सात साल कैद में बदल दी और साथ ही तीन अन्य को मामले में रिहा कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख पर्ल को 2002 में कराची से अगवा कर लिया गया था और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।वह पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई और आतंकवादी संगठन अल-कायदा के बीच संबंध की पड़ताल करने वाली एक स्टोरी के सिलसिले में वहां गए थे।

वॉशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान के उस फैसले की आलोचना की है जिसमें अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के मुख्य आरोपी की मौत की सजा कैद में बदल दी गई थी। उसने इस फैसले को 'अपमानजनक' बताया। दक्षिण एशिया मामलों की शीर्ष अमेरिकी राजनयिक एलिस वेल्स ने कहा, 'डेनियल पर्ल की हत्या के दोषियों की सजा पलटना आतंकवाद के हर पीड़ित का अपमान करना है।' 

गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने 2002 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या मामले के मुख्य आरोपी एवं ब्रिटिश मूल के अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख की मौत की सजा गुरुवार को सात साल कैद में बदल दी और साथ ही तीन अन्य को मामले में रिहा कर दिया। 

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख 38 वर्षीय पर्ल को 2002 में कराची से अगवा कर लिया गया था और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।  वह पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई और आतंकवादी संगठन अल-कायदा के बीच संबंध की पड़ताल करने वाली एक स्टोरी के सिलसिले में वहां गए थे।

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?