लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना वायरस ने मचाई तबाही, 80 हजार लोगों की हुई मौत, जानें अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 12, 2020 07:34 IST

अमेरिका कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है। अमेरिका 1948 के बाद पहली बार बेरोजगारी दर उच्चतम स्तर पर पहुंचने को लेकर आशंकित है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की वजह से अमेरिका में अप्रैल माह में बेरोजगारी की दर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है।अमेरिका में तकरीबन पिछले 2 महीने से लॉकडाउन है।

वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना  (COVID-19) महामारी ने तबाही मचाया हुआ है। अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से 80 हजार लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि बीते दो दिनों से वहां मौत के आंकडों में कमी आई है। अमेरिका में 10 मई से 11 मई तक 24 घंटे में कोरोना वायरस से 776 लोगों की मौत हुई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक मार्च के बाद से यह एक दिन में मौत का सबसे कम आंकड़ा था। हाल ही में मरने वालों की संख्या 1,000 से 2,500 लोगों की रोजाना मौत हो रही थी। अमेरिका में कोरोना के 1,385,834 मामले हो गए हैं। जिसमें से 262,225 लोग ठीक हो गए हैं और 1,041,814 एक्टिव केस हैं। अमेरिका कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है। 

समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) के 41,23,232 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2,81,580 लोगों की मौत हो गई है। 13,50,673 लोग ठीक हो गए हैं। 

अमेरिका में बेरोजगारी दर अप्रैल में 14.7 प्रतिशत पर पहुंची, महामंदी के बाद सबसे ऊंचा स्तर

अमेरिका में अप्रैल माह में बेरोजगारी की दर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह महामंदी के बाद अमेरिका में बेरोजगारी की दर का सबसे ऊंचा स्तर है। माह के दौरान अमेरिका में 2.05 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। यह एक माह में नौकरियों में कमी का नया रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि कोरोना वायरस ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को कितनी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कारोबार बंद होने से लगभग सभी उद्योगों में लोग बेरोजगार हुए है। इससे 11 साल पहले आई मंदी से उबरते हुए अमेरिका ने रोजगार वृद्धि के मोर्चे पर जो भी लाभ अर्जित किया था, वह उसने एक माह में गंवा दिया है।

अमेरिका में रोजगार बाजार में काफी तेजी से गिरावट आई है। फरवरी में यहां बेरोजगारी दर पांच दशक के निचले स्तर 3.5 प्रतिशत थी। नियोक्ताओं ने रिकॉर्ड 113 माह तक रोजगार जोड़े थे। मार्च में अमेरिका में बेरोजगारी की दर 4.4 प्रतिशत थी। सरकार की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अप्रैल में नौकरी गंवाने वाले ऐसे लोग जिन्होंने नई नौकरी की तलाश नहीं की है उन्हें बेरोजगारी के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। अमेरिका 1948 के बाद पहली बार बेरोजगारी दर उच्चतम स्तर पर पहुंचने को लेकर आशंकित है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा