लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने एलओसी के जरिए आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयासों की निंदा की

By भाषा | Updated: March 5, 2021 10:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच मार्च नियंत्रण रेखा के जरिए आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयासों की निंदा करते हुए अमेरिका ने सभी पक्षों से एलओसी पर तनाव घटाते हुए 2003 के संघर्ष विराम समझौते की प्रतिबद्धताओं का पालन करने की अपील की।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जम्मू कश्मीर में घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं। क्षेत्र को लेकर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम सभी पक्षों से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव घटाने के लिए 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने का आह्वान करते हैं।’’

एक सवाल पर प्राइस ने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा के जरिए आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयासों की हम निंदा करते हैं। इसका किसी भी प्रकार समर्थन नहीं किया जा सकता। हम चाहते हैं कि कश्मीर और अन्य मामलो में भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता जारी रहे।’’

प्राइस से एक सवाल पूछा गया था कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत और पाकिस्तान द्वारा घोषित संघर्ष विराम को बहाल रखने के लिए क्या प्रयास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?