लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने शरणार्थी अपराध के पीड़ितों के लिए बने ट्रंप काल के दफ्तर को बंद किया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 12:47 IST

Open in App

सैन डिएगो, 12 जून (एपी) जो बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि उसने ट्रंप काल के एक सरकारी कार्यालय को बंद कर दिया है जो शरणार्थियों द्वारा किए गए अपराधों के पीड़ितों की मदद के लिए खोला गया था। यह कदम आव्रजकों या शरणार्थियों को अपराध से जोड़ने के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार प्रयासों को राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा खारिज किए जाने का संकेत देता है।

ट्रंप ने जनवरी 2017 में अपने कार्यकाल के पहले हफ्ते में आव्रजन अपराध कार्य पीड़ित कार्यालय-वॉयस को एक शासकीय आदेश के माध्यम से स्थापित किया था।

अमेरिकी आव्रजक एवं सीमा-शुल्क प्रवर्तन ने कहा कि वह वॉयस के स्थान पर “अधिक व्यापक एवं समावेशी पीड़ित सहायता प्रणाली” शुरू कर रहा है।

वॉयस के स्थान पर ‘पीड़ित कार्य एवं सेवा लाइन’ कार्यालय होगा जो लंबे समय से मौजूद सेवाओं को इसमें शामिल करेगा जिसमें शरणार्थी निरुद्ध केंद्रों में दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने के तरीके और आव्रजन मामलों में निहित स्वार्थों वाले वकीलों एवं अन्य के लिए एक अधिसूचना प्रणाली शामिल होगी।

नये कार्यालय में अमेरिका में हिंसक अपराधों या मानव तस्करी के पीड़ितों के लिए निर्धारित संभावित वीजा प्राप्तकर्ताओं के लिए एक सेवा जोड़ी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!