लाइव न्यूज़ :

हैती के शरणार्थियों को रोकने के लिए अमेरिका ने टेक्सास सीमा का कुछ हिस्सा बंद किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 10:21 IST

Open in App

डेल रियो (अमेरिका), 20 सितंबर (एपी) अमेरिका ने टेक्सास में शरणार्थियों के प्रवेश को रोकने के लिए रविवार को कड़ा कदम उठाते हुए मेक्सिको की सीमा से लगते एक शहर को बंद कर दिया है, जहां हैती के हजारों शरणार्थियों ने शिविर लगा रखा है। अमेरिकी अधिकारियों ने हैती के कुछ नागरिकों को उनके देश लौटा दिया।

टेक्सास के लोक सुरक्षा विभाग के कई वाहन उस पुल और नदी के पास खड़े थे जहां पिछले करीब तीन हफ्तों से हैती के कई नागरिक मेक्सिको के सिउदाद एकुना से सीमा पार कर टेक्सास के डेल रियो पहुंच रहे हैं।

हैती से कई शरणार्थी पूर्ववर्ती स्थान के निकट 2.4 किलोमीटर पूर्व में नदी पार कर अब भी अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सीमा गश्ती दल और टेक्सास के कानून लागू करने वाले अधिकारियों ने रोक दिया।

अधिकारियों ने कमर तक पानी में नदी पार कर अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैती के नागरिकों को वापस जाने के लिए कहा। अमेरिका की ओर तट पर पहुंचे इनमें से कई शरणार्थियों को डेल रियो शिविर में रखा गया है।

मेक्सिको ने भी रविवार को कहा कि वह हैती के नागरिकों को उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगा। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका की सीमा के निकट शहर से उड़ानें शुरू की जाएंगी जहां अब भी बड़ी तादाद में हैती के नागरिक मौजूद हैं।

हैती में 2010 में आए भीषण भूकंप के बाद बीते कई वर्षों से बड़ी संख्या में देश के नागरिक शरण के लिए दक्षिण अमेरिका से होते हुए अमेरिका में प्रवेश करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?