लाइव न्यूज़ :

अमेरिका- चीन तनावः विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बोले- चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की घातक आक्रामक प्रवृति को बेनकाब करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

By भाषा | Updated: August 26, 2020 17:49 IST

पोम्पिओ अपनी ही सलाह के विपरीत जा कर यह बात कही। साथ ही उन्होंने द्विदलीय राजनीति से अमेरिका के विदेश मंत्रियों को अलग रखे जाने की लंबी परंपरा को तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयरूशलम से रिपब्लिकन नेशनल सम्मेलन (आरएनसी) को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया के लगभग हर हिस्से में साहसी पहल की है।पोम्पिओ ने हाल के समय में चीन द्वारा भारत के विरूद्ध एवं रणनीतिक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उठाये गये कदमों को लेकर ट्रंप प्रशासन की ओर से इस कम्युनिस्ट देश के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।उन्होंने (ट्रंप ने) चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की घातक आक्रामक प्रवृति को चीन में बेनकाब कर दिया।

वाशिंगटनः अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अमेरिकी जनता से कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो चीन और उसकी घातक आक्रामक प्रवृत्ति से लोहा ले सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जबतक वह अमेरिका और दुनिया में कोरोना वायरस के माध्यम से मौत और आर्थिक तबाही फैलाने को लेकर इस कम्युनिस्ट देश के विरुद्ध न्याय नहीं होता। पोम्पिओ मंगलवार को अपनी ही सलाह के विपरीत जा कर यह बात कही। साथ ही उन्होंने द्विदलीय राजनीति से अमेरिका के विदेश मंत्रियों को अलग रखे जाने की लंबी परंपरा को तोड़ दिया।

उन्होंने अमेरिकियों से अपील की यदि वे देश को सुरक्षित चाहते हैं तो वे राष्ट्रपति ट्रंप का फिर चुनाव करें। उन्होंने यरूशलम से रिपब्लिकन नेशनल सम्मेलन (आरएनसी) को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया के लगभग हर हिस्से में साहसी पहल की है। पोम्पिओ ने हाल के समय में चीन द्वारा भारत के विरूद्ध एवं रणनीतिक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उठाये गये कदमों को लेकर ट्रंप प्रशासन की ओर से इस कम्युनिस्ट देश के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रंप ने) चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की घातक आक्रामक प्रवृति को चीन में बेनकाब कर दिया। राष्ट्रपति ने चीनी वायरस के मामले तथा अमेरिका एवं दुनिया में उसके कारण होने वाली मौत और आर्थिक तबाही फैलाने के लिए चीन की जिम्मेदार बताया है। वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक न्याय नहीं हो जाता।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यह पक्का किया कि अमेरिका में राजनयिक के रूप में नजर आ रहे सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के जासूस या तो सलाखों के पीछे जाएं या स्वदेश लौटें। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने चीन के साथ ‘विचित्र तरीके के अनुचित ’व्यापार व्यवस्था को समाप्त किया जिसके कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा।

ऑस्ट्रेलिया ने वायरस मामले में अमेरिका के लिए चीन को धोखा दिया : चीनी राजदूत

चीन के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कोरोना वायरस महामारी के मामले में जांच की ऑस्ट्रेलिया की मांग की तुलना शेक्सपीयर के एक नाटक में रोमन तानाशाह जूलियस सीजर के साथ की गयी दगाबाजी से की और इसे अमेरिका के फायदे के लिए उठाई गयी मांग बताया। ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास के मिशन उप प्रमुख और दूसरे नंबर के अधिकारी वांग शिनिंग ने कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति और इस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं के मामले में स्वतंत्र जांच की ऑस्ट्रेलिया की मांग पर राष्ट्रीय प्रेस क्लब में बात की।

ऑस्ट्रेलिया की इस मांग को द्विपक्षीय संबंधों में बड़ी दरार के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है जहां चीन की सरकार ने ऑस्ट्रेलियाई मंत्रियों के फोन उठाने बंद कर दिये हैं तथा ऑस्ट्रेलिया से बीफ समेत अन्य उत्पादों के निर्यात में अवरोध उत्पन्न हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे समय में यह मांग की है जब अमेरिका महामारी को रोक पाने में नाकाम रहने के लिए लंबे समय से चीन को जिम्मेदार ठहराता आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया की इस मांग का हवाला देते हुए वांग ने शेक्सपीयर के मशहूर नाटक ‘जूलियस सीजर’ के एक दृश्य का उल्लेख किया जिसमें तानाशाह सीजर को पता चलता है कि उसकी हत्या करने की साजिश रच रहे लोगों में उसका दोस्त मार्कस जूनियस ब्रूटस भी है। वांग ने कहा, ‘‘यह मामला भी जूलियस सीजर के अंतिम दिनों की तरह ही है जब उसे ब्रूटस अपनी ओर आता दिखता है और वह कहता है: और तुम, ब्रूटस?।’’

टॅग्स :अमेरिकाइजराइलचीनऑस्ट्रेलियाडोनाल्ड ट्रम्पएक्सबॉक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?