लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने नहीं मानी जेलेंस्की की मांग, रूसी नागरिकों को वीजा देने पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाएगा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 23, 2022 17:11 IST

24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर सैन्य हमला किया था। तब से लेकर अब तक इस युद्ध के कारण भारी तबाही हो चुकी है। अमेरिका सहित लगभग सारे पश्चिमी देश रूस के खिलाफ हैं। लेकिन यूक्रेन के निवेदन के बावजूद अमेरिका ने रूसी नागरिकों को वीजा देने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी लोगों को वीजा देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाएगा अमेरिकायूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बाइडन प्रशासन से की थी अपीलअमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दी जानकारी

वाशिंगटन: यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने रूस पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए। अमेरिका ने रूस के लगभग 5000 प्रभावशाली लोगों को वीजा देने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका से निवेदन किया था कि वो रूस  के लोगों को वीजा देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए। लेकिन अमेरिका ने रूसी लोगों को वीजा देने से पूरी तरह प्रतिबंधित करने से इनकार कर दिया है।

इस मामले पर जवाब देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका रूसी मूल के लोगों के लिए और मानवाधिकार का संकट झेल रहे लोगों के लिए सुरक्षा और शरण के लिए रास्ते बंद नहीं करना चाहता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यूक्रेनी निवेदन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "हम रूसी आक्रमण में शामिल लोगों की पहचान करते रहेंगे और उनके आचरण के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे। हम क्रेमलिन की जवाबदेही तय करने के लिए सभी उपायों पर विचार कर रहे हैं।"

दरअसल इस सारी बहस की शुरुआत तब हुई जब  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वाशिंगटन पोस्ट को दिए गए एक साक्षात्कार में अमेरिकी सरकार से निवेदन किया था कि वो रूसी नागरिकों को वीजा देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दे। जेलेंस्की ने कहा था कि जब तक रूसी लोग अपनी सोच नहीं बदल लेते उन्हें अपनी दुनिया में रहने देना चाहिए।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यह भी बताया कि बीते 18 अगस्त को अमेरिका में रूस के राजदूत विदेश विभाग में आए थे। नेड प्राइस ने कहा कि रूसी राजदूत से यूक्रेन पर हमले तुरंत रोकने के लिए कहा गया। साथ ही यूक्रेन के परमाणु केंद्रों के समीप सैन्य हमले रोकने और कब्जे में लिए गए परमाणु प्रतिष्ठानों को यूक्रेन को वापस लौटाने को कहा गया।

बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के लगभग 6 महीने हो चुके हैं और अभी तक रूस की सैन्य कार्रवाई समाप्त नहीं हुई है। बीते सोमवार को यूक्रेन के जपोरिझिया परमाणु संयंत्र के पास रूस ने रॉकेट हमले किए। ये संयत्र लंबे समय से रूसी कब्जे में ही है। परमाणु संयत्र के करीब हमले से आपदा का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। रूसी हमले के खतरे को देखते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीअमेरिकारूसयूक्रेनजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट