लाइव न्यूज़ :

27 साल से योग पर लगा प्रतिबंध हटा, पक्ष में 84 और विरोध में 17 वोट पड़े, जानिए कहां का है मामला

By भाषा | Updated: March 15, 2020 18:19 IST

अलबामा शिक्षा बोर्ड ने कट्टरपंथी समूहों के दबाव में आकर 1993 में राज्य के सार्वजनिक स्कूलों में योग के साथ-साथ सम्मोहन और ध्यान पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया था। डेमोक्रेटिक पार्टी से विधायक जेरेमी ग्रे द्वारा पेश किये गए ''योग विधेयक'' पर मंगलवार को मतदान हुआ, जिसके पक्ष में 84 और विरोध में 17 वोट पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देयोग से प्रतिबंध हटाया जाना भारत की सदियों पुरानी इस पद्धति की बढ़ती स्वीकृति और लोकप्रियता को दर्शाता है।अलबामा प्रतिनिधि सभा ने योग पर से तो प्रतिबंध हटा लिया लेकिन नमस्ते का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

वाशिंगटनः अमेरिका की अलबामा प्रतिनिधि सभा ने महीनों तक गहन चर्चा के बाद योग से दशकों पुराना प्रतिबंध हटाने के पक्ष में मतदान किया है, लेकिन उसने ऐसे समय में ‘नमस्ते’ पर रोक लगा दी है जब दुनिया भर के नेता कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अभिवादन के इस तरीके को अपना रहे हैं।

योग से प्रतिबंध हटाया जाना भारत की सदियों पुरानी इस पद्धति की बढ़ती स्वीकृति और लोकप्रियता को दर्शाता है। अलबामा शिक्षा बोर्ड ने कट्टरपंथी समूहों के दबाव में आकर 1993 में राज्य के सार्वजनिक स्कूलों में योग के साथ-साथ सम्मोहन और ध्यान पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया था। डेमोक्रेटिक पार्टी से विधायक जेरेमी ग्रे द्वारा पेश किये गए ''योग विधेयक'' पर मंगलवार को मतदान हुआ, जिसके पक्ष में 84 और विरोध में 17 वोट पड़े।

अलबामा प्रतिनिधि सभा ने योग पर से तो प्रतिबंध हटा लिया लेकिन नमस्ते का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिनिधि सभा ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनियाभर के नेता कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना पसंद कर रहे हैं।

अब ये विधेयक राज्य के सीनेट को भेजा जाएगा और अगर वहां उसे मंजूरी मिलती है और गवर्नर के आईवे उसपर हस्ताक्षर कर देती हैं तो यह एक कानून बन जाएगा। इसके साथ ही के-12 स्कूलों में 27 साल से योग पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। विधेयक के अनुसार, प्रत्येक स्थानीय शिक्षा बोर्ड इस शर्त के साथ केजी से लेकर 12 तक के छात्रों के लिये योग का निर्देश दे सकता है कि यह एक वैकल्पिक गतिविधि होगी। विधेयक में कहा गया है कि छात्रों को योग करने या न करने का विकल्प दिया जाएगा। 

टॅग्स :अमेरिकायोगडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल