लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और तालिबान के बीच हुआ ऐतिहासिक शांति समझौता, भारत बना गवाह

By स्वाति सिंह | Updated: February 29, 2020 18:24 IST

अमेरिका और तालिबान के हस्ताक्षर का गवाह बनने के लिए लगभग 30 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधि पहुंचे हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच 18 महीनों की वार्ता के बाद यह समझौता हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका और तालिबान बहुप्रतीक्षित शांति समझौते पर दोहा में हस्ताक्षर किए गए।दोनों पक्षों के बीच 18 महीनों की वार्ता के बाद यह समझौता हो रहा है।

अमेरिका और तालिबान बहुप्रतीक्षित शांति समझौते पर शनिवार को दोहा में हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत दोनों शत्रुओं के बीच चरमपंथ खत्म करने के बदले अफगानिस्तान से हजारों अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाए जाने पर सहमति बनी है। इस दौरान हस्ताक्षर का गवाह बनने के लिए लगभग 30 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधि पहुंचे हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच 18 महीनों की वार्ता के बाद यह समझौता हो रहा है।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को अफगानिस्तान के कार्यकारी वित्त मंत्री अब्दुल हबीब जदरान और उप परिवहन मंत्री मोहम्मद जकरिया से मुलाकात की तथा भारत के सहयोग से संचालित होने वाली सड़क परियोजना से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में शामिल हुए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत, अफगानिस्तान के साथ आर्थिक एवं मानव संसाधन विकास गठजोड़ के लिए प्रतिबद्ध है। कुमार ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कार्यकारी वित्त मंत्री अब्दुल हबीब जदरान और उप परिवहन मंत्री मोहम्मद जकरिया से मुलाकात की। वह भारत के सहयोग से अफगानिस्तान के बामियान और मजार ए शरीफ प्रांत में संचालित होने वाली सड़क परियोजना से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए।’’

 

US aims to withdraw all forces 'within 14 months' as per US-Afghan declaration: AFP news agency pic.twitter.com/MmUnt1lIo3— ANI (@ANI) February 29, 2020

गौरतलब है कि श्रृंगला शुक्रवार को काबुल गए थे और उन्होंने स्थिर एवं शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के लिए भारत के समर्थन के बारे में अफगानिस्तान के नेतृत्व को अवगत कराया। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पत्र सौंपा। 

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकातालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल