लाइव न्यूज़ :

साइबर हमले के बाद सुरक्षा चाक चौबंद करने में जुटीं अमेरिकी एजेंसियां और कंपनियां

By भाषा | Updated: December 15, 2020 11:24 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 दिसंबर (एपी) अमेरिका में साइबर हमले के खुलासे के बाद कई सरकारी एवं निजी कंपनियां अपने कम्प्यूटर नेटवर्क को सुरक्षित करने में जुट गई हैं। आशंका है कि गोपनीय जानकारी हासिल करने के लिए रूसी हैकरों ने साइबर घुसपैठ की कोशिश की।

इससे हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। हालांकि संभावित खतरे को देखते हुए अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग की साइबर सुरक्षा इकाई ने सोमवार को सभी संघीय एजेंसियों को इससे प्रभावित नेटवर्क प्रबंधन सॉफ्टवेयर को हटाने का निर्देश दिया। हजारों कंपनियां इस दिशा में काम करने वाली हैं।

जिस तरह से वित्त एवं वाणिज्य विभाग और संभवत: अन्य विभागों की साइबर सुरक्षा में सेंध लगाई गई और विभागों की गोपनीय फाइलों तक पहुंच बनाई गई, उससे साइबर घुसपैठ के जरिए गोपनीय सूचना चुराने की आशंका है।

अमेरिका की पूर्व साइबर सुरक्षा अधिकारी रहीं और वर्तमान में सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में वरिष्ठ सलाहकार सुजैन स्पोल्डिंग ने कहा, ‘‘यह ध्यान रखने वाली बात है कि रक्षा करने से आसान हमला करना होता है। हमें अब भी काफी कुछ करना बाकी है।’’

साइबर घुसपैठ करने वालों का पता लगाया जा रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि मामले में रूसी हैकरों का हाथ होने की आशंका है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा है कि हमला रूसी सरकार की खुफिया सेवा से जुड़े हैकरों ने किया है।

घुसपैठ का पता उस वक्त चला जब साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक प्रमुख कंपनी फायर आई ने बताया कि उसकी साइबर सुरक्षा में सेंध लगाई गई है और कुछ दूसरे देशों एवं प्रमुख संगठनों की साइबर सुरक्षा में सेंध लगाए जाने की आशंका जताई। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसे किस पर संदेह है लेकिन साइबर हमले के तरीकों को देखकर विशेषज्ञों की राय है कि इसमें रूस का हाथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला