लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना द्वारा मिली हार के बाद फ्रांस में बवाल, कई जगह हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए छोड़े आंसू गैस

By अनिल शर्मा | Updated: December 19, 2022 08:42 IST

विश्व कप फाइनल शुरू होने से पहले ही लोग चैंप्स-एलिसीज पर जमा हो रहे थे। पुलिस ने साइट पर और आर्क डी ट्रायम्फ के पास यातायात अवरुद्ध कर दिया। रूसी एजेंसी ने कहा कि रविवार शाम को हजारों पुलिस अधिकारी फ्रांस की राजधानी में गश्त कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के हारने के बाद टीम के प्रशंसकों ने कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन किए।फ्रांस पुलिस ने कई हिंसक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

पेरिस: फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना से फ्रांस के हारने के बाद फुटबॉल प्रशंसकों ने कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन किए। ल्योन में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान दंगाइयों ने एक महिला चालक के वाहन पर पथराव किया और टक्कर मार दी। 

 रूसी राज्य के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, फ्रांसीसी पुलिस ने फ्रांस की हार के बाद पेरिस में चैंप्स-एलिसीज पर एकत्र हुए प्रशंसकों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। 

गौरतलब है कि रविवार को फीफी विश्व कप 2022 के अंतिम मुकाबले में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय के बाद 3-3 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया और तीसरी बार विश्व कप जीता। फ्रांस के हारने के बाद टीम के प्रशंसकों ने कई जगहों पर बवाल किया। कई गाड़ियों पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके, वहीं पुलिस पर भी जलते पटाखे फेंके जिसके बाद पुलिस ने पेरिस में चैंप्स-एलिसीज पर प्रशंसकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कई हिंसक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान भी पुलिस से उन्होंने हाथापाई की।

विश्व कप फाइनल शुरू होने से पहले ही लोग चैंप्स-एलिसीज पर जमा हो रहे थे। पुलिस ने साइट पर और आर्क डी ट्रायम्फ के पास यातायात अवरुद्ध कर दिया। रूसी एजेंसी ने कहा कि रविवार शाम को हजारों पुलिस अधिकारी फ्रांस की राजधानी में गश्त कर रहे थे।

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने रविवार को लियोनेल मेस्सी के नेतृत्व वाले अर्जेंटीना से मिली हार के बाद फ्रांसीसी फुटबॉल टीम को सांत्वना दी। फ्रांस की हार के बाद उन्होंने ट्वीट किया, "फ्रांस की टीम को उसके करियर और इस विश्व कप में उसकी जुझारूपन के लिए बधाई। आपने देश और दुनिया भर के समर्थकों को रोमांचित कर दिया है। अर्जेंटीना को उनकी जीत के लिए बधाई।"

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल