लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीन को दिखाया आईना, ड्रैगन की धमकी पर US नेवी ने पहले लिए मजे फिर किया युद्धाभ्यास

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 7, 2020 08:03 IST

चीन से तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना (US Navy) ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर को दक्षिण चीन सागर में तैनात किया है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी नौसेना (US Navy) ने दक्षिण चीन सागर में किए युद्धाभ्यास पर कहा है कि यह इसका उद्देश्य हवाई रक्षा क्षमता बढ़ाना था। अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा किए युद्धाभ्यास पर चीन ने कहा है कि यह सिर्फ एक क्षेत्र में स्थिरता को बिगाड़ने का प्रयास है।

वॉशिंगटन: अमेरिकी नौसेना (US Navy) ने बीते दिनों चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स की धमकी भरे ट्वीट का मजाक में रिप्लाई किया था। इसके एक ही दिन अमेरिकी नौसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास किया है। अमेरिका नौसेना ने चीन की धमकी के बाद भी दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास कर चीन को अपना दमखम दिखाया है। यह युद्धाभ्यास समुद्री क्षेत्र में फिलीपींस, वियतनाम जैसे पड़ोसी मुल्कों पर अपना  धौंस जमा रहे चीन को अमेरिका की ओर से जवाब माना जा रहा है। अमेरिकी नौसेना (US Navy) ने 7 जुलाई को किए अपने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। US नेवी ने लिखा है कि  उसके युद्धपोत यूएसएस निमित्ज (Nimitz) और यूएसएस रोनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) ने अन्य पोत और विमानवाहक पोत के जरिए दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया। 

अमेरिकी नौसेना (US Navy) ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य हवाई रक्षा क्षमता बढ़ाने के साथ विमान वाहक पोत से लंबी दूर तक मार करने की क्षमता को अचूक बनाना था।

अमेरिकी नौसेना (US Navy) के युद्धाभ्यास पर चीन ने दी प्रतिक्रिया 

अमेरिकी नौसेना (US Navy) के युद्धाभ्यास पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य दबदबा बनाने की कोशिश में ये सब कर रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि अभ्यास का असली मकसद कुछ और ही थी। यह सिर्फ एक क्षेत्र में स्थिरता को बिगाड़ने का प्रयास है।

चीन की धमकियों पर अमेरिकी नौसेना ने लिए मजे

चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिका को कथित धमकी देते हुए कहा था कि चीन की सेना की किलर मिसाइलें डोंगफेंग-21 और डोंगफेंग-25 अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को तबाह कर सकती हैं। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में तैनात अमेरिका के विमानवाहक पोत चीनी सेना की जद में हैं। चीनी सेना इन्‍हें बर्बाद कर सकती है।

इस ट्वीट का जवाब देते हुए अमेरिकी नौसेना के चीफ ऑफ इनफॉर्मेशन ने ट्वीट कर कहा कि हमारे दो एयरक्राफ्ट कैरियर दक्षिण चीन सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अब भी खड़े हैं। मजे लेते हुए यूएस नेवी ने लिखा कि यूएसएस निमित्ज और यूएसएस रोनाल्ड रीगन हमारे विवेक से भयभीत नहीं हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाचीननेवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा