लाइव न्यूज़ :

भारत के बाद अमेरिका भी देने वाला है चीन को बड़ा झटका, TikTok सहित कई चीनी ऐप बैन करने की तैयारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 7, 2020 10:16 IST

भारत ने 29 जून को चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल ऐप जो भारत में बैन किए गए हैं उस लिस्ट में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, वीचैट , बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल - शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन भी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता और डेटा सुरक्षा को खतरा बताते हुए 29 जून को चीन की कुल 59 ऐप पर रोक लगाई थी। भारतीय-अमेरिकी पूंजीपति ने भी अमेरिका में टिकटॉक बैन करने की मांग की है।

वॉशिंगटन: भारत के बाद अमेरिका (US) टिकटॉक (TikTok) सहित कई चीनी ऐप बैन करने की तैयारी में है। ये चीन के लिए एक बड़ा झटका होगा। चीनी ऐप बैन होने के बाद उसके कारोबार को बड़ा झटका लग सकता है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ (Mike Pompeo) ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका TikTok सहित कई चीनी सोशल मीडिया ऐप पर बैन लगाने की तैयारी में है और वह ऐसा निश्चित तौर पर करेगा।  

माइक पॉम्पिओ ने फॉक्स न्यूज को दिए अपने एक बाइट में कहा, "मैं राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रम्प) के सामने ये सब नहीं दिखाना चाहता, लेकिन यह (ऐप) कुछ ऐसा है जिसपर हम विचार कर रहे हैं।"

अमेरिकी सांसदों ने टिकटॉक के उपयोगकर्ताओं के डेटा पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि वे चीनी कंपनियों द्वारा घरेलू कंपनियों को "चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नियंत्रित खुफिया काम का समर्थन करने और सहयोग करने की आवश्यकता के बारे में चिंतित हैं।"

भारत के 59 चीनी ऐप बैन करने पर माइक पॉम्पिओ ने दिया था अपना समर्थन

भारत द्वारा 59 चीनी ऐर बैन करने का अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ स्वागत कर चुके हैं। माइक पॉम्पिओ ने 1 जुलाई 2020 को कहा था कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की निर्दयता का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। उन्होंने कहा था, 'हम कुछ मोबाइल ऐप पर बैन लगाने के भारत के कदम का स्वागत करते हैं।' 

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ (फाइल फोटो)

माइक पॉम्पिओ ने इन ऐप को  CCP के सर्विलांस का अंग बताते हुए कहा था, भारत के ऐप के सफाए के कदम से भारत की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा जैसा भारत की सरकार ने खुद भी कहा है। 

भारतीय-अमेरिकी पूंजीपति ने भी सिलिकॉन वैली में कहा था कि किसी को भी भारत द्वारा टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का कोई खेद नहीं है बल्कि वह लोग चाहते हैं कि अमेरिका भी चीन की इस लोकप्रिय ऐप के खिलाफ ऐसा ही कदम उठाए।

TikTok ने हांगकांग में भी अपने ऑपरेशन बंद करने के संकेत दिए 

समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक फेसबुक समेत अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियां भी हांगकांग में अपना कारोबार समेट रही है। दरअसल, यहां की सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा, 'हाल के कुछ घटनाओं को देखते हुए हमने हांगकांग में टिकटॉक ऐप के ऑपरेशन को बंद करने का फैसला लिया है।' 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानिए भारत द्वारा टिकटॉक पर रोक लगाने से चीन को कितना होगा बिजनेस में नुकसान

वीडियो सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर मालिकाना हक रखने वाली चीन की बाइटडांस लिमिटेड को भारत में उसके तीन ऐप पर रोक लगाये जाने से छह अरब डॉलर से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। कंपनी की दो अन्य ऐप वीगो वीडियो और हेलो हैं। चीन के काईशिन ग्लोबल डॉट कॉम ने बाइटडांस के एक वरिष्ठ प्रबंधकीय अधिकारी के हवाले से खबर दी थी कि छह अरब डॉलर का यह नुकसान भारत द्वारा प्रतिबंधित अन्य चीनी ऐप के कुल नुकसान से अधिक होने की संभावना है। बाइटडांस चीन की उभरती प्रौद्योगिकी कंपनी है। डेटा सुरक्षा की वजह से भारत के अलावा इसे कई अन्य देशों में भी स्थानीय सरकारों के विरोध का सामना करना पड़ा है।

टॅग्स :अमेरिकाचीनटिक टोकडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल