लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः अमेरिका में धीरे-धीरे सुधर रहे हैं हालात, पिछले 24 घंटों में 1237 लोगों की मौत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 17, 2020 07:50 IST

दुनिया में अभी तक कोरोना वायरस के कुल मामले 47 लाख, 20 हजार से अधिक सामने आ चुके हैं। इस घातक वायरस से 3 लाख, 13 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1237 लोगों की मौत हो गई है।अमेरिका में मरने वालों की संख्या 88 हजार से अधिक हो गई है।

वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले 24 घंटों में 1237 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद यहां मरने वालों की संख्या 88 हजार से अधिक हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई है। बता दें, अमेरिका कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है।

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1237  मौतें हुई हैं, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 88 हजार, 730 पहुंच गया है। वहीं कोविड-19 के 14 लाख, 66 हजार 682 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं अगर दुनिया की बात करें तो अभी तक कोरोना वायरस के कुल मामले 47 लाख, 20 हजार से अधिक सामने आ चुके हैं। इस घातक वायरस से 3 लाख, 13 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 18 लाख, 11 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। कुल मिलाकर कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में अमेरिका, स्पेन, रूस, यूके, ब्राजील, इटली,  फ्रांस, जर्मनी, टर्की, ईरान और भारत हैं। इधर, कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका चीन पर आग बबूला है। अमेरिका सरकार ने चीन की प्रौद्योगिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हुवावेई पर कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसके तहत हुवावेई की अमेरिकी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की क्षमता पर अंकुश लगाया गया है। इससे उद्योग विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका-चीन विवाद और बढ़ सकता है। 

वहीं, भारतीय-अमेरिकी को महान वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका साथ मिल कर कोविड-19 का टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं। इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जतायी कि इस साल के अंत तक या उससे कुछ समय बाद कोरोना वायरस का टीका बाजार में उपलब्ध हो सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल