लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्थगित की गई संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: April 14, 2020 20:54 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से संयुक्त राष्ट्र (United Nation) महासभा की आगामी कुछ बैठकें स्थगित कर दी गई हैं। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश सितंबर में उच्च-स्तरीय वार्षिक यूएनजीए सत्र के आयोजन के संबंध में फैसला करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र (United Nation) महासभा की आगामी बैठकें कोविड-19 के कारण स्थगित कर दी गई हैं।'परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र एवं मंगोलिया सम्मेलन, 2020' को 2021 के लिए स्थगित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र (United Nation) महासभा की आगामी कुछ महीनों में होने वाली बैठकें कोविड-19 (COVID-19) वैश्विक महामारी के कारण स्थगित कर दी गई हैं और सदस्य देश सितंबर में उच्च-स्तरीय वार्षिक यूएनजीए सत्र के आयोजन के संबंध में फैसला करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

महासभा के 74वें सत्र के अध्यक्ष के कार्यालय ने बताया कि 20 से 27 अप्रैल तक जापान के क्योतो में होने वाली 'अपराध रोकथाम एवं आपराधिक न्याय' पर संयुक्त राष्ट्र की बैठक आगामी नोटिस आने तक स्थगित कर दी गई है। 

'परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र एवं मंगोलिया सम्मेलन, 2020' को 2021 के लिए स्थगित किया गया है। इसे अगले साल कब आयोजित किया जाना है, इसका फैसला महासभा अगले सत्र में करेगी। यह सम्मेलन 24 अप्रैल को होने वाला था। इसके अलावा जून में लिस्बन में होने वाले ‘सतत विकास लक्ष्य 14 के क्रियान्वयन पर सहयोग संबंधी सम्मेलन: सतत विकास के लिए महासागरों, समुद्रों के संसाधनों का संरक्षण एवं उचित उपयोग’ को भी स्थगित कर दिया गया है। 'प्रकृति के साथ सामन्जस्य पर संवाद' को रद्द कर दिया गया है। 

यह वार्ता 22 अप्रैल को होनी थी। महासचिव के उपप्रवक्ता फरहान हक से सोमवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में सवाल किया गया कि क्या सितंबर में होने वाले वार्षिक उच्च-स्तरीय महासभा सत्र के स्थगित होने या उसके प्रारूप को छोटा करने पर बातचीत हो रही है? इसके जवाब में हक ने कहा, 'मुझे लगता है कि सदस्य देश इस बात पर चर्चा कर रहे हैं। हमें देखना होगा कि सदस्य देश क्या चाहते हैं?' उन्होंने कहा, 'अभी इस चरण पर घोषणा करने के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि क्या होने वाला है, इस बारे में घोषणा करना जल्दबाजी होगी लेकिन हमें इन वार्ताओं के जारी रहने की उम्मीद है।'

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट