लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में सामने आया सनसनीखेज मामला, एक ट्रक से मिले 39 शव, ड्राइवर गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2019 14:57 IST

ब्रिटेन के एस्सेक्स में एक ट्रक से 39 शव मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी उम्र 25 साल है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के एस्सेक्स में एक ट्रक कंटेनर से 39 शव मिलने का सनसनीखेज मामला आया सामनेपुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया, ड्राइवर की उम्र 25 साल है

इंग्लैंड के एस्सेक्स में एक ट्रक कंटेनर में 39 शव पाए गए हैं। युनाइटेड किंगडम की मीडिया के अनुसार मामले के सामने आने के बाद हत्या के संदेह में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया ड्राइवर 25 साल का है और उत्तरी आयरलैंड का रहने वाला है। बीबीसी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि ट्रक बुल्गारिया से आ रहा था और शनिवार को संभवत: यह वेल्स के होलीहेड से ब्रिटेन में दाखिल हुआ।

पुलिस के अनुसार अभी तक शुरुआती संकेतों से ये बात सामने आई है कि शवों में 38 व्यस्क के हैं और एक किशोर उम्र के शख्स का है। एस्सेक्स पुलिस के मुख्य अधीक्षक एंड्रयू मैरिनर ने एक बयान में कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हम जांच कर रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई।' 

पुलिस ने बताया कि वाटरग्लेड इंडस्ट्रियल पार्क में ट्रक के कंटेनर के भीतर लोगों के पाए जाने के बाद एम्बुलेंस सेवा ने उन्हें सूचना दी। मैरिनर ने कहा, 'हम पीड़ितों की पहचान कर रहे हैं। हालांकि मुझे लगता है कि यह लंबी प्रक्रिया हो सकती है। हमारा मानना है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया।' उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस घटना के संबंध में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ चल रही है।'

(भाषा इनपुट) 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल