लाइव न्यूज़ :

यनेस्को ने रिपोर्ट में लिखा ‘भारत+कश्मीर’, मचा बवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2018 22:17 IST

गुरुवार को प्रेस की स्वतंत्रता पर जारी की गई यूनेस्को की एक रिपोर्ट में देशों की लिस्ट में इंडिया+कश्मीर लिखे जाने पर विवाद शुरू हो गया।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई: गुरुवार को प्रेस की स्वतंत्रता पर जारी की गई यूनेस्को की एक रिपोर्ट में देशों की लिस्ट में इंडिया+कश्मीर लिखे जाने पर विवाद शुरू हो गया। इस  रिपोर्ट की रिलीज देखने आए लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ये रिपोर्ट कश्मीर के अस्तित्व को स्वीकारती है।  

खबर के अनुसार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूनेस्को- इंटरनेश्नल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएफजे ) की रिपोर्ट को यूनेस्को ऑफिस में जारी किया गया,‘Clampdowns and Courage-South Asia Press Freedom Report 2017-18’ नाम की र‍िपोर्ट पर विवाद खड़ा हुआ है। दरअसल सवाल ये है कि क्या यूनेस्‍को कश्मीर का पृथक अस्तित्व मानती है। इतना ही नहीं अब सवाल पूछा गया है कि क्या कश्नीर भारत का हिस्सा नहीं है। 

हालांकि मामले बढ़ने के बाद अब यूनेस्को की ये रिपोर्ट तैयार करने वाली विंग द यूनेस्को-इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएफजे) के दक्षिण एशिया समन्वयक उज्जवल आचार्य ने इससे नकार कर दिया। सफाई देते हुए उनकी ओर से कहा गया है कि कश्मीर को दक्षिण एशिया के सबसे विस्फोटक क्षेत्रों में से एक होने के कारण स्पेशल फोकस के तौर पर अलग से दर्शाया गया है। 

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि ये नई बात नहीं है, पिछले साल भी छत्तीसगढ़, काबुल, श्रीलंका के कुछ हिस्सों, नेपाल और पाकिस्तान को भी इस तरह से दिखाया जा चुका है। 

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूनेस्को की रिपोर्ट ‘कठोर नीति और साहस- दक्षिण एशिया प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट 2017-18’ के नाम से यहां पर यूनेस्को कार्यालय में रिलीज की गई।आपको बता दें कि इस र‍िपोर्ट के अनुसार पिछले 20 साल में लगभग 30 जर्नलिस्‍ट अपने काम की वजह से मारे गए हैं। जिस पर अब जंकर बवाल होता दिख रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल