Coronavirus: न्यूयॉर्क में हालात खराब, मुर्दाघरों को खाली करने के लिए तेजी से लावारिस शवों को दफना रहा प्रशासन

By भाषा | Published: April 11, 2020 04:37 PM2020-04-11T16:37:09+5:302020-04-11T16:37:09+5:30

कोरोना वायरस काफी तेजी से पूरे विश्व में अपने पैर पसार रहा है। ऐसी स्थिति में इसकी वजह से न्यूयॉर्क शहर बुरी तरह से प्रभावित है, जिसके कारण संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब बढ़ गई है। बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन मुर्दाघरों में जगह खाली करने के लिए लावारिस शव तेजी से दफना रहा है।

Unclaimed bodies are increasingly being buried in New York to make room for morgues | Coronavirus: न्यूयॉर्क में हालात खराब, मुर्दाघरों को खाली करने के लिए तेजी से लावारिस शवों को दफना रहा प्रशासन

मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी मिली। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsअब सप्ताह में पांच दिन शव दफनाए जाते हैं और प्रतिदिन लगभग 25 शव दफनाएं जा रहे हैं।शहर के मुर्दाघरों में लावारिस शव 30 से 60 दिनों तक रखे जाते हैं, उसके बाद उन्हें आईलैंड में दफना दिया जाता है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से बुरी तरह प्रभावित न्यूयॉर्क शहर में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण से मरने वालों की बढ़ती संख्या देखते हुए प्रशासन मुर्दाघरों में जगह खाली करने के लिए लावारिस शव तेजी से दफना रहा है। मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी मिली। 

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में लावारिस शवों को दफनाने की जगह हार्ट आईलैंड में हर बृहस्पतिवार को लावारिस शव दफनाए जाते थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने सब कुछ बदल कर रख दिया है। अब सप्ताह में पांच दिन शव दफनाए जाते हैं और प्रतिदिन लगभग 25 शव दफनाएं जा रहे हैं। अमेरिका में इस महामारी का केंद्र बन चुके न्यूयॉर्क शहर में फिलहाल 17 लाख कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं, साथ ही शहर में इस संक्रमण के कारण 7,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के मुर्दाघरों में लावारिस शव 30 से 60 दिनों तक रखे जाते हैं, उसके बाद उन्हें आईलैंड में दफना दिया जाता है। लेकिन फिलहाल इस महामारी के कारण समय पूरा होने के पहले ही इन लावारिस शवों को दफनाया जा रहा है जिससे मुर्दाघरों में जगह बनायी जा सके। अधिकारियों के मुताबिक सामान्यत: रिकर आईलैंड के कर्मचारी शव दफनाने का काम करते थे लेकिन इस संकट के समय में अनुबंधित कर्मचारी यह काम कर रहे हैं।

 

 

Web Title: Unclaimed bodies are increasingly being buried in New York to make room for morgues

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे