लाइव न्यूज़ :

AI के संभावित खतरों पर पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद करेगा बैठक, जानिए आखिर क्यों पड़ी ऐसी जरूरत

By भाषा | Updated: July 4, 2023 09:04 IST

एआई के संभावित खतरों पर पहली बार एक बैठक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से होने जा रही है। यह बैठक 18 जुलाई को होगी। ब्रिटेन द्वारा यह बैठक आयोजित की जाएगी।

Open in App

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के संभावित खतरों पर पहली बार एक बैठक आयोजित करेगा। ब्रिटेन द्वारा आयोजित इस बैठक में एआई के स्वायत्त हथियारों में या परमाणु हथियारों के नियंत्रण आदि में संभावित इस्तेमाल और जोखिम पर चर्चा की जाएगी।

ब्रिटेन की राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा कि 18 जुलाई को होने वाली यह बैठक इस महीने परिषद की अध्यक्षता के दौरान प्रमुख मुद्दा रहेगी। इसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और कई एआई विशेषज्ञ शामिल होंगे।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पिछले महीने कहा था, ‘‘इन वैज्ञानिकों तथा विशेषज्ञों ने एआई को परमाणु युद्ध के खतरे के बराबर मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बताते हुए दुनिया से इस दिशा में कार्रवाई करने का आह्वान किया है।’’ गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र की पहल तैयार करने के लिए सितंबर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर एक सलाहकार बोर्ड नियुक्त करने की योजना की घोषणा भी की थी। वुडवर्ड ने कहा कि ब्रिटेन चाहता है कि ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता हम सभी के लिए मौजूद विशाल अवसरों तथा जोखिमों दोनों के प्रबंधन के लिए एक बहुपक्षीय दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करे’’।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘इसके लिए वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता होगी।’’ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रमों में मदद करने, मानवीय सहायता कार्यों में सुधार करने, शांति अभियानों में सहायता करने और ‘डेटा’ एकत्र करने तथा विश्लेषण करने सहित संघर्ष रोकने में सहायता करने की एआई की क्षमताओं का हवाला देते हुए कहा कि इससे होने वाले फायदे भी बहुत हैं।

वुडवर्ड ने कहा, ‘‘यह संभावित रूप से हमें विकासशील देशों और विकसित देशों के बीच अंतर को कम करने में मदद कर सकता है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि इससे उत्पन्न होने वाले खतरे भी सुरक्षा संबंधी बेहद गंभीर सवाल खड़े करते हैं, जिसका समाधान किया जाना भी जरूरी है।

टॅग्स :United National Security Councilब्रिटेनआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसArtificial intelligence
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा