लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बेरूत बंदरगाह विस्फोट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:15 IST

Open in App

बेरूत, 20 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने पिछले साल लेबनान की राजधानी बेरूत के बंदरगाह पर हुए विनाशकारी विस्फोट के पीड़ितों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी और परिवारों के साथ इंसाफ के लिए एकजुटता प्रकट की।

बेरूत बंदरगाह पर चार अगस्त 2020 को हुए विस्फोट को दुनिया के सबसे बड़े गैर परमाणु विस्फोटों में से एक बताया गया है। इसने लेबनान की राजधानी को तबाह कर दिया था और कम से कम 216 लोगों की मौत हुई थी तथा हजारों लोग जख्मी हो गए थे।

लेबनान के दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बारिश के बीच विस्फोट स्मारक पर पुष्प चक्र रखा। इस स्मारक पर विस्फोट में मारे गए लोगों के नाम हैं।

यह विस्फोट बंदरगाह पर सालों से रखे अमोनियम नाइट्रेट में हुआ था। घटना की जांच के लिए सरकार ने आयोग गठित किया था।

गुतारेस ने लेबनान की संसद के अध्यक्ष निबाह बेर्री से मुलाकात के बाद कहा, “ मैं लोगों की पीड़ा को जानता हूं और मैं यह भी जानता हूं कि लोग सच जानना चाहते हैं और लोग चाहते हैं कि उचित जवाबदेही तय हो।”

उन्होंने कहा, “ मैं घटना के सभी पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता प्रकट करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला