लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण मंदिर मामले में किए गए ट्वीट को लेकर ब्रिटेन की सिख सांसद की आलोचना

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:36 IST

Open in App

लंदन, 20 दिसंबर ब्रिटेन की पहली सिख महिला सांसद प्रीत कौर गिल को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डालने के संबंध में किए गए ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद सांसद ने अपने ट्वीट को हटा दिया।

गिल ने ट्वीट में स्वर्ण मंदिर में व्यक्ति की हत्या के पीछे एक ''हिंदू आतंकवादी'' का हाथ होने की ओर इशारा किया था।

ब्रिटिश आव्रजन अधिवक्ता हरजाप भंगल द्वारा स्वर्ण मंदिर में शनिवार को हुई कथित बेअदबी की घटना संबंधी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लेबर पार्टी की सांसद गिल ने उनके इस संदेश पर सहमति जतायी कि ''यह स्पष्ट रूप से एक आतंकी घटना थी।''

गिल ने जिस ट्वीट को आलोचना के बाद हटाया उसमें कहा गया था, '' हिंदू आतंकवादी को स्वर्ण मंदिर में सिखों के खिलाफ हिंसा के कृत्य से रोक दिया गया।''

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भी इस ट्वीट की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला