लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने रूसी सैनिकों से कहा, "व्लादिमीर पुतिन ने आपको धोखा दिया है, अपने हथियार डाल दीजिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 7, 2022 15:38 IST

यूक्रेन के रक्षा मंत्री रेजनिकोव ने रूसी सैनिकों से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आपको इस युद्ध में झोंककर धोखा दिया है। यूक्रेन की सरकार और जनता आपको इसके लिए अपराधी नहीं मानती है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने रूसी सैनिकों से हथियार डालने की भावनात्मक अपील कीरूसी भाषा में रेजनिकोव ने रूसी सैनिकों से कहा कि व्लादिमीर पुतिन ने आपको धोखा दिया हैयूक्रेनी सेना को रूसी जमीन से कोई मतलब नहीं है, हम रूसी कब्जे से अपनी जमीन को मुक्त कराना चाहते हैं

कीव:रूस के साथ युद्धरत यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने शुक्रवार को रूसी सैनिकों से हथियार डालने की भावनात्मक अपील करते हुए उनके "जीवन और सुरक्षा" का वादा करते हुए उनसे युद्ध खत्म करने का आह्वान किया। रक्षा मंत्री रेज़निकोव ने रूसी सैनिकों को एक वीडियो संबोधन जारी करते हुए रूसी भाषा में कहा, "आप अभी भी रूस को त्रासदी से और रूसी सेना को हो रहे अपमान से बचा सकते हैं। हम यूक्रेन के साथ युद्ध में लगे हुए रूसी सैनिकों को जीवन, सुरक्षा और न्याय की गारंटी देते हैं, जो इस लड़ाई को और नहीं लड़ना चाहते हैं।”

इसके साथ यूक्रेन के रक्षा मंत्री रेजनिकोव ने रूसी सैनिकों से कहा, "व्लादिमीर पुतिन ने आपको इस युद्ध में झोंककर धोखा दिया है। यूक्रेन की सरकार और जनता आपको इस मामले में अपराधी नहीं मानती है।"

उन्होंने कहा, "व्लादिमीर पुतिन के लिए आपको यह बताना आसान है कि आप काल्पनिक नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के खिलाफ लड़ाई में वीरतापूर्वक मारे गए। जबकि सच यह नहीं है, सच्चाई तो यह है कि नाटो देश हमें केवल हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं और उन हथियारों के बल पर यूक्रेनी सैनिक आपके खिलाफ हमला कर रहे हैं।”

रक्षा मंत्री रेज़निकोव ने अपने संबोधन में कहा कि "यूक्रेनी सैनिकों को रूसी जमीन को कब्जा करने की आवश्यकता नहीं है। हमारे पास पहले से अपनी ही पर्याप्त जमीन मौजूद है और हम तो बस उन्हीं जमीनों को वापस ले जा रहे हैं, जिन्हें आप लोगों ने कब्जा किया है।"

मालूम हो कि यूक्रेनी सेना पिछले कुछ हफ्तों में रूस द्वारा कब्जा किये गये यूक्रेन के दक्षिण और पूर्व में जबरदस्त जवाबी हमला करके उनमें से ज्यादातर क्षेत्रों को वापस ले लिया है। लेकिन रूस अभी भी कुछ यूक्रेनी क्षेत्रों पर अपना कब्जा बनाये हुए है और अमेरिका समेत तमाम यूरोपियन देशों की ओर से मिल रही सामरिक मदद से यूक्रेन रूसी सेना को लगातार चुनौती पेश कर रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्कीरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल