लाइव न्यूज़ :

यूक्रेनी वायु सेना का दावा- 11 रूसी हवाई संपत्तियों को किया नष्ट, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2022 10:02 IST

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया है कि उसने 11 रूसी हवाई संपत्तियों को नष्ट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया है कि उसने 11 रूसी हवाई संपत्तियों को नष्ट कर दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

कीव: यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया है कि उसने 11 रूसी हवाई संपत्तियों को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। इस प्रक्रिया में रूसी सैनिकों को एक नदी पार करने से भी रोक दिया, जो अगर सच है, तो इसका मतलब यह होगा कि रूसी सेना यूक्रेन में एक नदी पार करने में दूसरी बार विफल रही है। 

कीव इंडिपेंडेंट ने सोमवार को देश की वायु सेना का हवाला देते हुए कहा, "15 मई को 11 रूसी ठिकानों को नष्ट किया गया। विमान भेदी मिसाइलों ने दो क्रूज मिसाइलों, तीन ओरलान-10 यूएवी और एक केए-52 हेलीकॉप्टर को मार गिराया। वायु रक्षा ने एक एमआई -28 हेलीकॉप्टर और चार ओरलान -10 यूएवी को भी मार गिराया।" रिपोर्ट में ये भी कहा गया, "संचालन ने मध्य-पूर्व में स्थित इनहुलेट्स नदी के पार रूसी सेना के एक नदी को पार करने से रोक दिया।"

बताते चलें कि रूस ने यूक्रेन में 24 फरवरी को मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में जहां एक ओर यूक्रेन की सेना ने कड़ा प्रतिरोध किया है तो वहीं इस दौरान पश्चिमी देशों ने रूस को अपनी सेना वापस लेने के लिए मजबूर करने के प्रयास में उस पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल