लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, UNSC में भारत का राजनीतिक समर्थन मांगा

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2022 20:02 IST

जेलेंस्की ने पीएम मोदी को युद्ध के हालात के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में यूक्रेन का राजनैतिक समर्थन करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देजेलेंस्की ने ट्विटर पर लिखा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की।कहा- उन्हें रूसी हमले के कारण पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी दी

रूस और यूक्रेन के जंग के बीच जंग जारी है। युद्ध का आज तीसरा दिन है। दोनों देशों मध्य इस संघर्ष के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। खबर के मुताबिक इस बातचीत में जेलेंस्की ने पीएम मोदी को युद्ध के हालात के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में यूक्रेन का राजनैतिक समर्थन करने की मांग की और हमलावर देश रूस को रोकने के लिए कहा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट करके खुद इस बातचीत के बारे में जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। उन्हें रूसी हमले के कारण पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी दी। इस वक्त एक लाख से ज्यादा घुसपैठिए हमारी जमीन पर मौजूद हैं। वे लगातार हमारे रिहायशी इलाकों पर बमबारी कर रहे हैं। पीएम मोदी से आग्रह किया कि इस हमले के खिलाफ सुरक्षा परिषद में हमें राजनीतिक समर्थन दें। साथ ही इस हमले के खिलाफ हमारे साथ आएं।'

बता दें कि यूक्रेन पर हमला करने के चलते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर तमाम देशों को वोटिंग करनी थी। भारत में बहुत ही समझदारी दिखाते हुए रूस के हमले की निंदा तो की, लेकिन वोटिंग से भारत ने खुद को अलग रखा।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनरेंद्र मोदीवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल