लाइव न्यूज़ :

बाइडन बोले- 'एक रूसी तानाशाह एक विदेशी देश पर हमला कर रहा है', अमेरिकी सेनाओं के युद्ध में नहीं कूदने की बात दोहराई

By विशाल कुमार | Updated: March 2, 2022 09:15 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अपने पूरे इतिहास में हमने यह सबक सीखा है कि जब तानाशाह को अपनी आक्रामकता की कीमत नहीं चुकानी पड़ती, तो वे और अधिक अराजकता फैलाने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में देश को संबोधित किया।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में देश को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह करार दिया। कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद यह पहला मौका था, जब संसद के सभी सदस्यों को सदन में आमंत्रित किया गया ।

बाइडन ने कहा कि एक रूसी तानाशाह एक विदेशी देश पर हमला कर रहा है जिसकी कीमत पूरी दुनिया चुका रही है। लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच की लड़ाई में, लोकतंत्र इस समय बढ़ रहा है।

बाइडन ने कहा, ‘‘ अपने पूरे इतिहास में हमने यह सबक सीखा है कि जब तानाशाह को अपनी आक्रामकता की कीमत नहीं चुकानी पड़ती, तो वे और अधिक अराजकता फैलाने लगते हैं।’’

इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि अमेरिका सेनाएं यूक्रेन में रूसी सेनाओं के साथ संघर्ष में शामिल नहीं होंगी। बाइडन ने रूसी कुलीन वर्गों से कहा कि पश्चिमी देश उनकी नौकाओं, उनके लक्जरी अपार्टमेंट, उनके निजी जेट विमानों को जब्त कर लेंगे।

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बीच बाइडन के इस भाषण के मायने और बढ़ गए हैं। राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरुआत भी यूक्रेन संकट के मुद्दे से ही की। 

उन्होंने सदन के कक्ष में उपस्थित सांसदों से कहा कि वे खड़े होकर यूक्रेन के लोगों के जज्बे को सलाम करें। इस दौरान उन्होंने रूस की आक्रामकता का सामना करने और अमेरिकी मुद्रास्फीति को काबू करने का संकल्प किया।

इस दौरान, बाइडन ने घोषणा की कि अमेरिका अपने हवाई क्षेत्र को रूसी विमानों के लिए बंद कर रहा है और कहा कि अन्य दंडात्मक कदमों के साथ उठाया गया यह कदम रूस को कमजोर करेगा। 

भाषण से पहले सांसद वाल डेमिंग्स ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि इस देश में सभी लोगों को यह पता है कि दुनिया में जो कुछ भी होता है उसका सीधा असर यहां होता है।’’

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादजो बाइडनव्लादिमीर पुतिनUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल