लाइव न्यूज़ :

Ukraine Russia Crisis: यूपी के कुल 767 लोग अब भी यूक्रेन में हैं मौजूद, इनमें से केवल 37 ही आज सुबह लौट रहे हैं देश वापस

By आजाद खान | Updated: February 27, 2022 07:31 IST

Ukraine Russia Crisis: आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के 37 लोगों को लेकर विमान उड़ान भरेगा जो 27 फरवरी की सुबह 7.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन में उत्तर प्रदेश के कुल 767 लोग अभी तक वहां फंसे हुए हैं। इनमें से 37 लोग आज वापस देश आ रहे हैं।राहुल गांधी ने सरकार से भारतीय छात्रों को जल्द निकालने की अपील की है।

Ukraine Russia Crisis:उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन में फंसे राज्य के कुल 767 लोगों की सूचना अभी तक एकत्र की गई है और उसे विदेश मंत्रालय को भेजा गया है ताकि उनकी वापसी का उचित प्रबंधन किया जा सके। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूक्रेन में फंसे जिन लोगों की सूचना राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष को प्राप्त हुई है, उसे जनपदों को भी भेजा गया है और स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है। 

आज पहुंचेंगे यूपी के 37 लोग

प्रवक्ता ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान बुडापेस्ट से उड़ान भरेगा और 27 फरवरी की सुबह 7.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इसी विमान से उत्तर प्रदेश के 37 लोग भी लौट रहे हैं। यूक्रेन से लौट रहे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने समुचित व्यवस्था की है। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष विदेश मंत्रालय में संचालित नियंत्रण कक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा है। 

सरकार लोगों की कर रही है यूक्रेन में मदद

अपर मुख्‍य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया था कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों में वहां फंसे विद्यार्थियों और अन्य व्यक्तियों को सहायता पहुंचाने तथा विदेश मंत्रालय और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय के लिए राहत आयुक्त व सचिव राजस्‍व विभाग रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 

राहुल गांधी ने भारतीय छात्रों को यूक्रेन से जल्द निकालने की अपील की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की दिक्कतें गिनाते हुए केंद्र सरकार से उन्हें वहां से तत्काल निकालने की अपील की है। गांधी ने कर्नाटक के कुछ भारतीय छात्रों का एक वीडियो साझा किया, जो यूक्रेन में एक बंकर में फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूस की सेना ने गुरूवार को हमला कर दिया और आज तीसरे दिन भी वह आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह भी किया है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH