लाइव न्यूज़ :

व्लादिमीर पुतिन के जंग के ऐलान के बाद अमेरिका की रूस को खरी-खरी, जो बाइडन ने कहा- देंगे 'माकूल जवाब'

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2022 14:23 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वे G-7 नेताओं और अमेरिका के लोगों से बात करेंगे। इसके बाद रूस के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे। बाइडन ने कहा कि मौजूदा हालात से जो मौतें और बर्बादी होगी, उसके लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडन ने बयान जारी कर कहा है मौजूदा स्थिति में होने वाली मौतों और बर्बादी के लिए अकेले रूस जिम्मेदार होगा।जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी यूक्रेन पर हमले के लिए ‘रूस की जवाबदेही तय करेंगे।’बाइडन ने कहा कि वह G-7 नेताओं के समूह की बैठक के बाद गुरुवार को अमेरिकी लोगों से बात करेंगे।

वाशिंगटन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रतिक्रिया आई है। पुतिन के संबोधन के कुछ ही देर बाद बाइडन ने कहा कि इस हमले से होने वाली मौतों और बर्बादी के लिए अकेले रूस जिम्मेदार होगा।

जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के ‘बिना उकसावे वाले और अकारण’ हमले के इरादे की निंदा भी की। बाइडन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इसके लिए ‘रूस की जवाबदेही तय करेंगे।’ बाइडन के मुताबिक G-7 नेताओं के समूह की बैठक के बाद गुरुवार को वे अमेरिकी लोगों से बात करेंगे। 

माना जा रहा है कि को रूस के खिलाफ और प्रतिबंधों की घोषणा की जा सकती है। बाइडन ने एक लिखित बयान में कहा, ‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है, जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव होगा। इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा, अमेरिका और उसके सहयोगी एवं साझेदार एकजुट हो कर एवं निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।’ 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बाइडन को किया फोन

बाइडन ने बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने उन्हें फोन किया और मौजूदा संकट पर बात की। बाइडन ने बताया जेलेंस्की ने उन्हें विश्व के तमाम नेताओं से पुतिन की 'निंदनीय आक्रमकता' को लेकर स्पष्ट शब्दों में बात करने को कहा है।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही दावा किया कि इसका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने कहा कि खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘शासन’ जिम्मेदार है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादजो बाइडनव्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना