लाइव न्यूज़ :

देवी काली पर ट्वीट के लिए यूक्रेन ने मांगी माफी, कहा- भारतीय समर्थन की सराहना करते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2023 10:22 IST

यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने मंगलवार को देश के रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली की एक तस्वीर ट्वीट किए जाने के बाद माफी मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देएमीन झापरोवा ने कहा कि यूक्रेन को रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली के गलत चित्रण पर खेद है।उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन अद्वितीय भारतीय संस्कृति का सम्मान करता है और भारत के समर्थन की अत्यधिक सराहना करता है।यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया ट्वीट अब हटा दिया गया है।

कीव:यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने मंगलवार को देश के रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली की एक तस्वीर ट्वीट किए जाने के बाद माफी मांगी। एमीन झापरोवा ने कहा कि यूक्रेन को रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली के गलत चित्रण पर खेद है और यूक्रेन अद्वितीय भारतीय संस्कृति का सम्मान करता है और भारत के समर्थन की अत्यधिक सराहना करता है।

बता दें कि यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया ट्वीट अब हटा दिया गया है। इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने यूक्रेन सरकार की यह कहते हुए आलोचना की थी कि वह भारत से मदद मांगने के बाद देश में व्यापक रूप से पूजी जाने वाली देवी का अपमान कर रही है। रक्षा मंत्रालय का ट्वीट झापरोवा के भारत दौरे के कुछ दिनों बाद आया था। 

फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद से वह भारत का दौरा करने वाली पहली उच्च रैंकिंग वाली यूक्रेनी अधिकारी थीं। एमीन झापरोवा ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात की थी और उन्हें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक पत्र सौंपा था जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के हस्तक्षेप की मांग की गई थी।

टॅग्स :यूक्रेनभारतवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!