लाइव न्यूज़ :

रूसी टैंकर पर यूक्रेन ने फिर किया सी-ड्रोन से हमला, जहाज का इंजन कक्ष क्षतिग्रस्त

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2023 18:28 IST

इस ताजा हमले पर यूक्रेन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी सुरक्षा सेवा के एक सूत्र ने बताया है कि हमले में एक समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेनी ड्रोन्स ने एक बार फिर काला सागर में रूस के टैंकर हमला कियाहमले में किसी के घायल होने या मारे जाने की खबर नहीं हैटैंकर क्रीमियन ब्रिज से 17 मील (27 किमी) दक्षिण में स्थित था

Russia-Ukraine war: यूक्रेनी ड्रोन्स ने एक बार फिर काला सागर में रूस के  टैंकर हमला किया है। काला सागर में रूसी टैंकर पर यूक्रेनी हमले का आरोप रूसी अधिकारियों की तरफ से लगाया गया है। रूसी अधिकारियों के अनुसार केर्च जलडमरूमध्य में किए गए हमले में जहाज का इंजन कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया। चालक दल के 11 सदस्यों रूसी टैंकर पर हमले में किसी के घायल होने या मारे जाने की खबर नहीं है।

इस ताजा हमले पर यूक्रेन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी सुरक्षा सेवा के एक सूत्र ने बताया है कि हमले में एक समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। यूक्रेनी सुरक्षा सेवा के सूत्र ने बीबीसी को बताया कि शनिवार का ऑपरेशन यूक्रेनी नौसेना के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया था और इसमें 450 किलोग्राम टीएनटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि टैंकर में ईंधन भरा हुआ था इसलिए विस्फोट दूर से दिखाई दे रहा था। रूस की समुद्री परिवहन एजेंसी का कहना है कि सिग टैंकर क्रीमियन ब्रिज से 17 मील (27 किमी) दक्षिण में स्थित था।

दो दिनों के अंदर ये दूसरी बार था जब यूक्रेन ने समुद्री ड्रोन से रूस के किसी अहम ठिकाने को निशाना बनाया हो। इससे पहले एक सी ड्रोन ने रूस के अहम बंदरगाह को निशाना बनाया था। काला सागर में रूसी बंदरगाह नोवोरोस्सिएस्क के पास यूक्रेन ने ये हमला किया था। रूसी बंदरगाह नोवोरोस्सिएस्क  निर्यात का एक प्रमुख केंद्र है। हालांकि रूस ने दोनों ही हमले के दौरान किसी भी नुकसान की बात स्वीकार नहीं की है। लेकिन ताजा हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक नए सिरे से भड़कने की आशंका है।

बता दें कि समुद्री ड्रोन छोटे, मानवरहित जहाज़ होते हैं जो पानी की सतह पर या उसके नीचे काम करते हैं।  हाल के दिनों में यूक्रेन के ड्रोन हमलों में भी तेजी आई है। यूक्रेनी ड्रोन्स ने कुछ दिन पहले ही जहां सीधे मास्को पर हमला किया था वहीं रूस को क्रीमीया से जोड़ने वाले अहम क्रेच ब्रीज को भी कुछ समय पहले यूक्रेनी ड्रोन निशाना बना चुके हैं।  हाल ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि युद्ध अब रूस की धरती पर पहुंच रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनमिसाइलव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल