लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन, अफगानिस्तान पर जी7 देशों की बैठक बुलायेगा

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:22 IST

Open in App

लंदन, 22 अगस्त (एपी) ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह ‘‘अफगानिस्तान की स्थिति पर तत्काल बातचीत’’ के लिए मंगलवार को सात देशों के समूह के नेताओं की एक बैठक बुलाएंगे। जॉनसन ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय लोगों को सुरक्षित निकालना सुनिश्चित करने, मानवीय संकट को रोकने और पिछले 20 वर्षों की मेहनत को सुरक्षित करने के लिए अफगान लोगों का समर्थन करने के लिए मिलकर काम करे।’’ ब्रिटेन इस साल जी-7 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। इस समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल है। गौरतलब है कि दो दशक बाद अमेरिकी सेना के देश से वापसी के बीच तालिबान ने राजधानी काबुल समेत अफगानिस्तान के सभी प्रमुख कस्बों और शहरों पर कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा