लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए ब्रिटेन ने मांगे दस्तावेज, भारत ने नहीं दिया कोई जवाब : सूत्र

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 12, 2019 12:58 IST

भारत सरकार ने कुछ समय पहले जोर देकर कहा था कि नीरव के खिलाफ मुकदमा चलाने और उसे प्रत्यर्पित करने के प्रयासों में भारत की ओर से कोई देरी नहीं की गई है।

Open in App

लंदन में छिपे हीरा कारोबारी नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए ब्रिटेन ने भारत से दस्तावेज मांगे हैं। एनडीटीवी के सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि यूके की एक कानूनी टीम ने नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई में मदद करने के लिए भारत आने की पेशकश की लेकिन अभी तक भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

हाल ही में नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर कुछ अलग अंदाज में दिखाई दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। भारत सरकार ने इस समय जोर देकर कहा था कि नीरव के खिलाफ मुकदमा चलाने और उसे प्रत्यर्पित करने के प्रयासों में भारत की ओर से कोई देरी नहीं की गई है।

पहली बार भारत ने ब्रिटेन को जो अलर्ट भेजा था वह फरवरी 2018 में म्यूचुअल लीगल असिस्टेंट ट्र्रीटी के तहत था। यह सीबीआई द्वारा नीरव मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में 13 हजार करोड़ रुपए की कर चोरी के आरोप में पहली बार आपराधिक मामला दर्ज करने के तुरंत बाद भेजा गया था। 

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आपोरी नीरव मोदी के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत एक अनुपूरक आरोप पत्र दायर किया है।  यह आरोप पत्र मुंबई स्थित विशेष मनी लांड्रिंग रोधी कानून अदालत के समक्ष दायर किया गया है।

ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने नीरव मोदी के लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 80 लाख पौंड के आलीशान अपार्टमेंट में रहने और नए सिरे से हीरा कारोबार शरू करने की जानकारी दी है।

टॅग्स :नीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा