लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के नियामक ने एस्ट्राजेनेका टीके से संबंधित खून के थक्के जमने के 30 मामलों की पहचान की

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:03 IST

Open in App

लंदन, तीन अप्रैल (एपी) ब्रिटेन के औषधि नियामक ने कहा है कि उसने एस्ट्राजेनेका के कोरोना वायरस रोधी टीके से संबंधित खून के थक्के जमने के 30 मामलों की पहचान की है लेकिन जोर दिया है कि किसी खतरे की तुलना में टीके के फायदे अधिक हैं।

औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल नियामक एजेंसी ने कहा कि इस तरह से खून के थक्के जमने से संबंधित खतरा ‘बहुत कम है’ और लोगों को यह टीका लगवाना जारी रखना चाहिए।

एजेंसी ने कहा कि ये मामले 24 मार्च तक के हैं जिस दौरान टीके की 1.81 करोड़ खुराकें लगाई गई हैं और उसे फाइजर-बायोएनटेक के टीके के संबंध में इस तरह की रिपोर्ट नहीं मिली हैं।

एस्ट्राजेनेका के टीके से संबंधित चिंताओं के कारण कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और नीदरलैंड जैसे कुछ देशों ने बुजुर्गों को मना किया है कि वे यह टीका न लगवाएं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देशों से इस टीके का इस्तेमाल जारी रखने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'