लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने विश्वास मत जीता, 'पार्टीगेट स्कैंडल' को लेकर उनकी ही पार्टी के सांसदों ने लाया था अविश्वास प्रस्ताव

By विशाल कुमार | Updated: June 7, 2022 07:18 IST

कंजरवेटिव पार्टी के 359 सांसदों में से 148 ने उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया जिससे पार्टी में उनके नेतृत्व को गहरा झटका लगा है। जॉनसन को पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ मतदान में कंजर्वेटिव पार्टी के कम से कम 180 सांसदों को उनके खिलाफ वोट करना होता।

Open in App
ठळक मुद्देकंजर्वेटिव पार्टी के 359 सांसदों में से 148 ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।जॉनसन ने अपने 59 फीसदी (211) सांसदों का समर्थन हासिल किया।जॉनसन पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप।

लंदन: पार्टीगेट स्कैंडल का सामना कर रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार को अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा लाए गए विश्वास मत को हारने से बच गए।

हालांकि, कंजर्वेटिव पार्टी के 359 सांसदों में से 148 ने उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया जिससे पार्टी में उनके नेतृत्व को गहरा झटका लगा है।जॉनसन को पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ मतदान में कंजर्वेटिव पार्टी के अधिकांश सांसदों (कम से कम 180) को उनके खिलाफ वोट करना होता।

परिणाम से पता चलता है कि जॉनसन ने अपने 59 फीसदी (211) सांसदों का समर्थन हासिल किया, जो कि 2018 में उनकी पूर्ववर्ती थेरेसा मे को विश्वास मत में दिए गए समर्थन से कम है।

गौरतलब है कि जॉनसन पर कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सरकारी कार्यालयों में पार्टी करने का आरोप है। इस मामले को पार्टीगेट करार दिया गया है।

टॅग्स :ब्रिटेनबोरिस जॉनसनअविश्वास प्रस्ताव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!