लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 12-15 साल के बच्चों को लगेगी फाइजर वैक्सीन, सरकार ने कहा- गहन समीक्षा के बाद पाया सुरक्षित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2021 22:00 IST

फाइजर-बायोटेकी की वैक्सीन 12-15 साल के किशोर के लिए सुरक्षित है। इसी तरह का आकलन अमेरिकी और यूरोपीय यूनियन की तरफ से भी फाइजर की वैक्सीन के लिए किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसमिति अब यह तय करेगी कि इस आयु वर्ग के लिए खुराक देना शुरू करना है या नहीं।टीकों पर MHRA के सभी नियमों का तुरंत पालन किया है।12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में क्लिनिकल ट्रायल के आंकड़ों की सावधानीपूर्वक समीक्षा की है।

लंदन:ब्रिटेन के मेडिसन रेगुलेटर ने शुक्रवार को बताया कि यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका में आकलन के बाद, फाइजर/बायोएनटेक वैक्सीन 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए "कठोर समीक्षा" के बाद सुरक्षित पाई गई है।

 

मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने यह कहा कि वैक्सीन सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशीलता के "अपेक्षित मानकों" को पूरा करती है और कम उम्र के समूहों के बीच क्लिनिकल ट्रायल के बाद दो-शॉट जैब को मंजूरी दे दी। 

टीकाकरण पर एक सरकारी समिति अब यह तय करेगी कि इस आयु वर्ग के लिए खुराक देना शुरू करना है या नहीं। अब तक समिति ने फाइजर और अन्य कंपनियों द्वारा पेश किए गए टीकों पर MHRA के सभी नियमों का तुरंत पालन किया है।

MHRA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जून राइन ने बयान दिया कि उन्होंने 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में क्लिनिकल ट्रायल के आंकड़ों की सावधानीपूर्वक समीक्षा की है। जिसके बाद निष्कर्ष निकाला है कि फाइजर / बायोएनटेक कोविड -19 वैक्सीन इस आयु वर्ग में सुरक्षित और प्रभावी है और इस टीके के लाभ किसी भी जोखिम से अधिक हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सुरक्षा, क्वालिटी और प्रभावशीलता के अपेक्षित मानकों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक किसी प्राधिकरण के विस्तार को मंजूरी नहीं दी जाएगी। राइन ने सभी स्वीकृत कोविड -19 टीकों की सुरक्षा की देख रेख के लिए यूके की निगरानी व्यवस्था को जोड़ा। जिसमें अब खुराक ले चुके 12 से 15 आयु वर्ग के बच्चे शामिल होंगे।

युवा समूह को फाइजर/बायोएनटेक जैब प्राप्त करने के लिए ब्रिटिश रेगुलेटर की मंजूरी पिछले महीने यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी और यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की मंजूरी के बाद  मिली थी। संयुक्त राज्य अमेरिका ने बच्चों को टीका देना शुरू कर दिया है, जबकि यूरोपीय संघ के सदस्य इस महीने से टीके की तैयारी में लगे हुए हैं। 

दिसंबर में सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू करने वाला ब्रिटेन पहला पश्चिमी देश था। ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार को कहा कि आधे से अधिक वयस्कों मुख्य रूप से फाइजर या एस्ट्राजेनेका टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। तीन-चौथाई से अधिक वयस्कों को कम से कम एक खुराक मिली है।

टॅग्स :ब्रिटेनकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक