लाइव न्यूज़ :

Omicron का कहर: इंग्लैंड में हो सकती है 25 से 75 हजार लोगों की मौतें; तत्काल कुछ नहीं किया तो भयानक होंगे हालात

By आजाद खान | Updated: December 12, 2021 17:02 IST

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन तथा स्टेलनबोश यूनिवर्सिटी दक्षिण अफ्रीका के संयुक्त रूप से किए गए शोध में यह चेतावनी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों ने अध्ययन के बाद कहा कि अगले पांच-छह महीने देश के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहेंगे।इंग्लैंड में ओमिक्रोन का तेजी से प्रसार हो रहा है। शनिवार को छह सौ से अधिक नए केस आए।ओमीक्रोन पूरी दुनिया में फैल चुका है। आशंका है कि यह डेल्टा स्वरूप की जगह ले सकता है।

विश्व: कोरोना वायरस ने दुनिया में लाखों लोगों की जान लेने के बाद अब अपने नए संस्करण ओमिक्रान के रूप में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इंग्लैंड में एक अध्ययन में बताया गया है कि अगर जल्द ही कुछ अतिरिक्त सुरक्षा उपायों को नहीं अपनाया गया तो अगले पांच-छह महीनों में देश में 25 से 75 हजार लोगों की जाने जा सकती हैं। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन और दक्षिण अफ्रीका के स्टेलनबोश यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से शोध करके यह अनुमान लगाया है।

लोग जानना चाहते हैं कि जो टीके लगे हैं उसका क्या होगा

इंग्लैंड में ओमिक्रोन का तेजी से प्रसार हो रहा है। एक दिन पहले ही यहां एक दिन में छह सौ से अधिक केस मिले हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस पर जल्द से जल्द नियंत्रण के लिए कुछ बड़ा कदम तुरंत उठाना होगा। इस बीच लोगों की दिलचस्पी इस बात को जानने में है कि क्या टीकाकरण या पूर्व में संक्रमित होने से बनी प्रतिरक्षा उन्हें संक्रमित होने या गंभीर बीमारी से बचाने के लिए पर्याप्त होगी।

टीकाकरण और बूस्टर खुराक के असर को देखना बाकी है

यदि पूर्व में बनी प्रतिरक्षा पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करती है तो ओमीक्रोन के प्रसार को धीमा करने के लिए टीकाकरण और बूस्टर खुराक के साथ एहतियाती उपाय स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर दबाव को रोक सकते हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो सामाजिक पाबंदियों को लगाना होगा, क्योंकि ओमीक्रोन लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है और आशंका है कि यह वायरस के डेल्टा स्वरूप की जगह ले सकता है।

टॅग्स :UKओमीक्रोन (B.1.1.529)Corona
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

विश्वब्रिटेन के स्कूल पर धार्मिक भेदभाव का आरोप, हिंदू छात्र को तिलक लगाने की वजह से स्कूल छोड़ने पर किया गया मजबूर

विश्वग्रीनलैंड 'खरीद' का विरोध करने पर ट्रंप की टैरिफ धमकी पर फ्रांस और ब्रिटेन ने कैसे प्रतिक्रिया दी

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH