लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नदीन डोरिस

By भाषा | Updated: March 11, 2020 23:06 IST

डोरिस (62) ब्रिटेन की पहली सांसद हैं जो कोरोना वायरस से पीड़ित पाई गई हैं। उन्होंने स्वयं को अपने घर में पृथक कर लिया है। डोरिस ने स्वास्थ्य एवं समाज देखभाल विभाग द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं। मुझे जैसे ही इस बारे में सूचित किया गया, मैंने वे सभी सावधानियां बरतीं जिनकी सलाह दी गई है। मैंने खुद को घर में अलग कर रखा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री एवं कंजर्वेटिव सांसद नदीन डोरिस कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।डोरिस पिछले सप्ताह 10 डाउनिंग स्ट्रीट में एक समारोह में शामिल हुई थीं, जिसकी मेजबानी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की थी। इसके कारण अन्य सांसदों में भी संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री एवं कंजर्वेटिव सांसद नदीन डोरिस कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। डोरिस पिछले सप्ताह 10 डाउनिंग स्ट्रीट में एक समारोह में शामिल हुई थीं, जिसकी मेजबानी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की थी। इसके कारण अन्य सांसदों में भी संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

डोरिस (62) ब्रिटेन की पहली सांसद हैं जो कोरोना वायरस से पीड़ित पाई गई हैं। उन्होंने स्वयं को अपने घर में पृथक कर लिया है। डोरिस ने स्वास्थ्य एवं समाज देखभाल विभाग द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं। मुझे जैसे ही इस बारे में सूचित किया गया, मैंने वे सभी सावधानियां बरतीं जिनकी सलाह दी गई है। मैंने खुद को घर में अलग कर रखा है।’’

विभाग ने कहा कि डोरिस में बीमारी के लक्षण बृहस्पतिवार को दिखे थे। इसी दिन वे 10 डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित समारोह में शामिल हुई थीं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां से संक्रमण की चपेट में आई और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए थे।

डोरिस ने कहा कि वह अपनी 84 वर्षीय मां को लेकर चिंतित हैं, जो उनके साथ रह रही हैं। ब्रिटेन के पूर्व मंत्री रोरी स्टीवर्ट ने सरकार से संसद बंद करने और बुधवार को बजट की ऑनलाइन घोषणा करने की अपील की।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है और कुल 382 लोग इससे संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा