लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 ऐप द्वारा अलर्ट किए जाने के बाद ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री स्व पृथकवास में गए

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:59 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 19 जून ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने मंगलवार को कहा कि रात को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के कोविड-19 ऐप द्वारा अलर्ट किए जाने के बाद वह स्व पृथकवास में हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल महामारी चरम पर रहने के दौरान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 42 वर्षीय मंत्री को स्व पृथकवास में जाना पड़ा था।

उन्होंने बताया कि उन्हें एनएचएस की जांच व पहचान ऐप से सोमवार रात को पता चला कि वह किसी कोविड-19 मरीज के संपर्क में आए थे और संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए स्व पृथकवास में हैं।

हैनकॉक ने ट्विटर पर जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आपको भी मेरी तरह नियमों का पालन करना चाहिए। अगले छह दिन तक मैं घर से काम करूंगा। हम मिलकर काम कर, इसका अनुपालन कर एवं नियमों का अक्षत: पालन कर कोरोना वायरस को हरा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?