लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने यात्रा पाबंदी में ढील दी, पर्यटन उद्योग ने और कदम उठाने की मांग की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:35 IST

Open in App

लंदन, दो अगस्त (एपी) ब्रिटेन ने सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के पूरी तरह टीकाकरण करा चुके यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी। वहीं, पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों ने सरकार से पाबंदी में और ढील देने का अनुरोध किया।

नए नियम ऐसे वक्त लागू किए गए हैं जब प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार यात्रा पाबंदी के संबंध में यातायात व्यवस्था को लेकर एक नयी श्रेणी बना सकती है। पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों का कहना है कि नए नियमों के कारण लोग घर में रहना पसंद करेंगे।

टीके की सभी खुराक ले चुके लोग सोमवार से ‘अंबर लिस्ट’ के तहत ब्रिटेन में आ सकते हैं और उन्हें 10 दिनों के लिए पृथक-वास में नहीं रहना होगा। सरकार एक ‘अंबर वाचलिस्ट’ भी तैयार करना चाहती है जिसमें लोगों को कोविड-19 के मामले बढ़ने या नए स्वरूप का पता चलने पर उनके गंतव्यों के बारे में आगाह किया जाएगा।

‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की यातायात समिति के अध्यक्ष हव मेर्रिमन ने कहा, ‘‘अंबर वाचलिस्ट को खतरे की तरह देखा जाएगा। इससे उन देशों की बुकिंग पर असर पड़ेगा। मेरी राय में यात्रियों के लिए अब और अनिश्चितता की जरूरत नहीं है। इस पर स्पष्टता की जरूरत है।’’

हीथ्रो हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन होलांद काये ने कहा कि ब्रिटेन सरकार को यात्रियों के लिए रैपिड जांच का इस्तेमाल करना चाहिए और यात्रा पाबंदी में ढील के लिए अमेरिका जैसे देशों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। ब्रिटेन में 89 प्रतिशत वयस्क टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं और 73 प्रतिशत दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?