लाइव न्यूज़ :

इस भारतीय अरबपति की 14700 करोड़ की कंपनी महज 73 रुपये में बिकी, जानिए आखिर ऐसा क्यों हुआ

By अमित कुमार | Updated: December 20, 2020 10:24 IST

यूएई में रहने वाले भारतीय मूल के इंडस्ट्रीयलिस्ट बीआर शेट्टी ने हाल ही में अपनी कंपनी को सिर्फ 73 रुपये में बेच दिया। 2 अरब डॉलर की इस कंपनी को इतने कम दाम पर बेचने की वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूएई में रहने वाले भारतीय मूल के इंडस्ट्रीयलिस्ट बीआर शेट्टी अमीरात में सबसे ज्यादा पैसा कमानेवाले भारतीयों में से एक है। 1970 में उन्होंने एनएमसी हेल्थ की शुरुआत की थी, जिसके जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। शेट्टी और उनकी कंपनियों पर अरबों का कर्ज है, जिस कारण उन्हें इस कंपनी को इतने कम दाम में बेचनी पड़ रही है।

बी आर शेट्टी की गिनती यूएई के बड़े-बड़े करोड़पतियों में की जाती है। भारतीय मूल के अरबपति बी आर शेट्टी को अब अपनी 14,700 करोड़ रुपये (2 अरब डॉलर) की कंपनी केवल 73 रुपये में बेचनी पड़ी है। शेट्टी को अपना कारोबार इजरायल-यूएई कंसोर्टियम को इतने कम दामों में बेचना पड़ा है। दरअसल, बी आर शेट्टी की कंपनियों पर अरबों डॉलर का कर्ज है। 

इतना ही नहीं कंपनी के मालिक यानी भारतीय मूल के अरबपति बी आर शेट्टी के खिलाफ फर्जीवाड़े की जांच भी चल रही है। रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल दिसंबर में फिनाब्लर की मार्केट वैल्यू दो बिलियन डॉलर थी। कंपनी द्वारा इसी साल अप्रैल साझा की गई जानकारी के मुताबिक उस पर एक बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। जीएफआईएच इजरायल के प्रिज्म ग्रुप की सहयोगी कंपनी है, जिसे फिनाब्लर पीएलसी लिमिटेड अपनी सारी संपत्ति बेच रही है।

70 के दशक में महज 8 डॉलर लेकर यूएई में आकर हेल्थ केयर इंडस्ट्री में शेट्टी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। शेट्‌टी ने फूड ऐंड बेवरेज, फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग और रियल एस्टेट में भी हाथ आजमाया। इतना सब करने के बाद लगभग 50 सालों में शेट्टी ने 14700 करोड़ की कंपनी खड़ी की। लेकिन पिछले साल से कंपनी के सितारे गर्दिश में है। कंपनी पर अरबों रुपये का कर्ज बकाया है। जिसको चुकाने के लिए उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा है। 

टॅग्स :बिज़नेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा