लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में 10 दिन में सिख समुदाय पर दूसरा हमला, दो लोगों को बनाया गया निशाना, लूटपाट भी की गई

By भाषा | Updated: April 13, 2022 13:19 IST

अमेरिका के न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में सिख समुदाय के दो लोगों पर हमले का मामला सामने आया है। इस इलाके में पिछले 10 दिन में ये ऐसी दूसरी घटना है।

Open in App

न्यूयार्क: अमेरिका में न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में सिख समुदाय के दो लोगों पर हमला कर उनके साथ लूटपाट की गई। यह क्वींस में दस दिन से भी कम समय में सिख समुदाय के लोगों पर हमले की दूसरी घटना है। अप्रैल की शुरुआत में यहां एक बुजुर्ग सिख पर हमला हुआ था।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स में सिख समुदाय के दो लोगों पर हमला निंदनीय है। हमने इस मामले में स्थानीय अधिकारियों और न्यूयॉर्क शहर पुलिस विभाग से संपर्क किया है।’’ महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि उसे पता चला है कि घटना के संबंध में शिकायत दर्ज की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने कहा कि वह समुदाय के लोगों के संपर्क में है और ‘‘पीड़ितों को सभी प्रकार की सहायता देने के लिए तैयार है।’’

समुदाय आधारित नागरिक और मानवाधिकार संगठन ‘द सिख कोएलिशन’ ने कहा कि मंगलवार को क्वींस के रिचमंड हिल में दो सिखों पर हमला कर उनके साथ लूटपाट की गई। यह हमला उस स्थान के पास हुआ, जहां तीन अप्रैल को निर्मल सिंह पर हमला किया गया था। इस हमले पर टिप्पणी करते हुए क्वींस बरो के अध्यक्ष डोनोवन रिचर्ड्स ने कहा कि यह रिचमंड हिल इलाके का ‘‘एक और मुश्किल दिन है। हमें सिंह पर हमले के बाद दो अन्य सिखों पर हमले की जानकारी मिली है।’’

उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मामले में न्याय हो, क्योंकि क्वींस का सिख समुदाय कुछ भी कम पाने का हकदार नहीं है।

‘सिख कोएलिशन’ ने कहा कि निजता का सम्मान करते हुए वह उन दो सिख व्यक्तियों के नाम या उनकी तस्वीर साझा नहीं कर रहा है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दो व्यक्तियों को घेरे हुए नजर आ रहे हैं।

इसमें एक घायल सड़क के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसके बगल में खड़ा है और उसने आंख के पास लगी चोट को कपड़े से ढका हुआ है। वीडियो में सिख समुदाय के दो लोग सिर पर बिना पगड़ी के नजर आ रहे हैं। ‘सिख कोएलिशन’ ने कहा कि वह न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के हेट क्राइम टास्क फोर्स के सीधे संपर्क में है, जिसने बताया है कि एक संदिग्ध हमलावर हिरासत में है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

टॅग्स :New York CityAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."