लाइव न्यूज़ :

लॉस एंजिलिस में जंगल में लगी आग और फैली, दो लोगों से की गई पूछताछ

By भाषा | Updated: May 17, 2021 09:13 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 17 मई (एपी) लॉस एंजिलिस में जंगल में लगी आग के रविवार को उग्र रूप ले लेने के बाद हजारों स्थानीय निवासियों को वहां से निकालने का आदेश दिया गया और अन्य को वहां से कभी भी निकलने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

लॉस एंजिलिस के अग्निशमन विभाग ने बताया कि टोपांग स्टेट पार्क के पास लगी आग के कारण ‘‘संदेहास्पद’’ हैं और उनकी जांच जारी है।

अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट स्टेवार्ट ने एक बयान में बताया कि जांचकर्ताओं ने अग्निशमन विभाग तथा लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के साथ मिलकर एक व्यक्ति को मामले में हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। जांचकर्ताओं ने रविवार शाम एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ की।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि दिन की शुरुआत में ठंडे, नम मौसम से दमकलकर्मियों को राहत मिली थी, लेकिन दोपहर में आग फिर तेजी से फैलने लगी।

उसके अनुसार, सांटा मोनिका माउंटेन्स में शुक्रवार देर रात लगी आग में जानमान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। शनिवार को आग फैलने से पहले काफी समय तक सुलगती रही थी।

आग के फैलने के बाद टोपंगा घाटी क्षेत्र के हजारों लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया। रविवार शाम तक, आग ने 5.4 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली झाड़ियों और पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल