लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दिन-दहाड़े दो हिंदू व्यापारियों को गोलियों से भूना 

By IANS | Updated: January 5, 2018 16:10 IST

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, मारे गए दोनों व्यापारी आपस में भाई थे और उनकी पहचान दिलीप कुमार और चंद्र माहेश्वरी के रूप में हुई है।

Open in App

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुक्रवार को बदमाशों ने दिन-दहाड़े दो हिंदू अनाज व्यापारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, मारे गए दोनों व्यापारी आपस में भाई थे और उनकी पहचान दिलीप कुमार और चंद्र माहेश्वरी के रूप में हुई है। यह घटना उस समय घटी जब दोनों भाइयों ने थारपार्कर जिले की अनाज मंडी में स्थित अपनी दुकान खोली।

पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने दोनों भाइयों से पैसे छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो लुटेरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

मीडिया ने एक स्थानीय निवासी के हवाले से कहा कि थार पाकिस्तान में एकमात्र शांतिपूर्ण स्थान है जहां चोरी-डकैती की कोई घटना नहीं होती है। इस तरह की यह पहली घटना है। 

खबर के मुताबिक, जिले के हिंदू-बहुल इलाकों में व्यापारियों ने घटना के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दी। लोगों ने सभी प्रमुख मार्गों को अवरुद्ध कर दिया और धरने पर बैठ गए हैं।

टॅग्स :हत्याकांडपाकिस्तानक्राइम न्यूज हिंदीविश्व समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल